गाँधी जयंती पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

गाँधी जयंती

प्रेस विज्ञप्ति


गाँधी जयंती पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं |

कोटा। | 23 सितम्बर, 2016 “नेहरु युवा केन्द्र संगठन, सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट, वुमन वेलफेयर ओर्ग्नाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आगामी अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं गाँधी जयंती के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी जिसमें, कविता, स्लोगन, निबंध,रंगोली, सेल्फी, व पोस्टर प्रतियोगिता होंगी| कार्यक्रम की संयोजिका निधि प्रजापति ने बताया की कविता अहिंसा व सांप्रदायिक सद्भाव, स्लोगन गाँधी जी का स्वर्णिम स्वप्न स्वच्छता व शांति, निबंध कश्मीर समस्या का समाधान क्या?, रंगोली स्वच्छता व सर्वधर्म समभाव तथा पोस्टर शांति दूत:सेना विषय पर होगी| सेल्फी प्रतियोगिता में किसी भी रोड, पार्क या ऐतिहासिक स्मारक की सफाई करते हुए सेल्फी व स्लोगन सोसाइटी हैज ईव के फेसबुक पेज या वाटसप पर 30 सितंबर तक भेजनी है |पोस्टर 30 एवं कविता व रंगोली एक अक्टूबर को विनायक कॉम्प्लेक्स II फ्लोर, चमन होटल के पास, नयापुरा में होंगी |

सादर प्रकाशार्थ प्रेषित

संपादक महोदय

अध्यक्ष

निधि प्रजापति

8107770920

Press Note 23.9.16.docx

Share