डॉ. निधि प्रजापति को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

डॉ. निधि प्रजापति को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

कोटा । 27 जून 2026 । मादक पदार्थो के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस हर साल 26 जून को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इसी दिन छत्रपति शाहू जी महाराज की जन्मोसव होता है इस अवसर पर अम्बेडकर ग्लोबल फाउंडेशन, शांति मार्ग एन जी ओ नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर, नेशनल युथ आर्गेनाईजेशन एवं अवार्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कोटा की सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा और नेशनल युथ अवार्डी डॉ. निधि प्रजापति को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से उनके नाश मुक्ति और समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।डॉ. निधि एक मोटिवेशल औजस्वी वक्ता, समाजसेवी, शोधार्थी, कलाकर, शिक्षाविद्, पर्यावरण संरक्षक, लेखिका है जो देश-विदेश में कई बार राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इनके नाम समाजसेवा के क्षेत्र में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। वह स्वयं 46 बार रक्तदान कर एवं मृत्यु पश्च्यात देहदान की घोषणा कर चुकी है| डॉ. निधि 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अकेडमिक कांफ्रेंसो में भागीदारी के साथ यूनेस्को द्वारा कोटा में होने वाले बाल अपराध पर लिखित शोध पत्र प्रकाशित करा चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इन्होंने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश में राजस्थानी सभ्यता, संस्कृति और धरोहर का प्रचार प्रसार करने के लिए राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुतियाँ दी है | इन्होंने महिला सशक्तिकरण,गाँधीयन मूल्यों- व्रतों के प्रचार प्रसार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान, पर्यावरण, वृक्षारोपण, एड्स, बालिका उत्थान, बेटी पढाओं बेटी बचाओं, मासिक धर्म स्वच्छता कार्यशाला, मतदाता जागरूकता अभियान, शांति – सद्भावना एवं सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है । कार्यशालाओं, व्यक्तिगत कॉल, बैठकों और सत्रों के माध्यम से कोचिंग छात्रों के तनाव को दूर करने हेतु परामर्श देती है | डॉ. निधि प्रजापति को उनके द्वारा राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में स्वच्छा से किये गये उत्कृष्ठ कार्य को मान्यता देते हुए भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा पूर्व में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

Share