
खेल के प्रति लगन, निष्ठा और समर्पण जीवन में प्रगति लाते है -डॉ. निधि प्रजापति
शंकरपुरा प्राथमिक विद्यालय में मनाई राजकुमार अरविंद की द्वितीय पुण्यतिथि
खेल के प्रति लगन, निष्ठा और समर्पण जीवन में प्रगति लाते है -डॉ. निधि प्रजापति
उत्साह से मनाया गया खेल दिवस
अलीशा, शिवम, आरती, आरुषि और बेबी रहे प्रथम
कोटा | 30 अगस्त 2025| राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा नया नोहरा स्थिति शंकरपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया । इस अवसर पर अध्यक्षा डॉ. निधि प्रजापति ने विद्यार्थियों को बताया कि खेलों का जीवन में कितना महत्व है तथा कैसे एक खेल के प्रति लगन, निष्ठा और समर्पण जीवन में प्रगति, सफलता प्रदान कर स्वयं और देश का नाम रोशन करता है, साथ ही जीवन में एकाग्रता, ध्यान, अनुशासन, धैर्य लाता है और जीवन के किसी भी क्षण में असफलता को स्वीकार कर पुनः प्रयास कर आगे कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ाना सिखाता है। इस मौके पर स्वर्गीय राजकुमार अरविंद जिनका सम्पूर्ण जीवन बच्चों के व्यक्तिगत, शैक्षणिक और शारीरिक उत्थान, और प्रगति में व्यतीत हुआ, उनकी द्वितीय पुण्यतिथि भी मनाई गई तथा बच्चों को विभिन्न एकाग्रता, ध्यान और शारीरिक समायोजन वाले खेल खिलाये गए जिसमें अलीशा और शिवम प्रथम स्थान पर रहे तथा क्विज में आरती, आरुषि और बेबी विजयी रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नोडल अधिकारी बोरखंडी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य तेज करण मीणा ने भी विद्यार्थियों को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि कैसे खेलों से सहयोग और टीम भावना का विकास होता तथा सफलता के लिए एक दूसरे का साथ देने की भावना विकसित होती है। इस मौके पर शाला प्रधानाध्यापिका मंजुलता शर्मा, कल्पना यादव, नेमीचंद जैन का खेल दिवस को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किय

खेल के प्रति लगन, निष्ठा और समर्पण जीवन में प्रगति लाते है -डॉ. निधि प्रजापति

