Sep 25, 2018 ,सोसाइटी हैज ईव शी SHE-Society Has Eve इंटरनेशनल चैरिटेबल के द्वारा FM Radio City Kota (रेडियो सिटी कोटा ) के साथ शिक्षा बंधन नामक मुहीम एफ एम पर चलाई गई थी |

रक्षा बंधन बोले तो शिक्षा बंधन – Society Has Eve (SHE)
जिसके अंतर्गत लोगो से अनुरोध किया गया था की वे रक्षा बंधन पर गर्ल चाइल्ड की शिक्षा से शिक्षा बंधन उसकी सम्पूर्ण या एक वर्ष शिक्षा को प्रायोजित करने का प्रस्ताव रखा गया |
ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की यदि डायरेक्ट इन डायरेक्ट सभी प्रकार के डोनेशन, स्कालरशिप और दान को जोड़ा जाये तो कुल 5,70,000 रुपए का कलेक्शन हुआ था जिसमें सेंट जोसफ ग्रुप ऑफ स्कूल, श्री राम ब्लड बैंक, कोटा यूनिवर्सिटी से मुख्य दान व स्कालरशिप आई |
रेडियो सिटी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भावना कुमावत के नेतृत्व में शी -SHE की टीम ने रेडियो सिटी के आर जे निखिल राठौर व पूरी टीम का स्मृति प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |


