सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए निधि प्रजापति जयपुर में सम्मानित
सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल- ट्रस्ट SHE-Society Has EVE की ट्रस्टी और नेशनल यूथ अवार्डी निधि प्रजापति Nidhi Prajapati ने एक बार फिर अपना नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया | महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 3 वर्ष पूर्व प्रारम्भ किये गए वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवार्ड (वोत्फा) इस वर्ष जयपुर के होटल हॉलिडे इन में आयोजित हुआ जिसमें मुख्यातिथि के रूप में फिल्म अभिनेत्री तब्बू, आमना शरीफ, कुनिका सदानंद, अभिनेता बरुन सोबती, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राम दास अठावले, लेखिका नंदिता ओम पुरी, संगीतकार रविन्द्र, महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, जस्टिस कोठारी, अनीता कोठारी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल सहित अन्य अतिथियों ने 52 चयनित महिलाओं को स्मृति चिह्नं, प्रशिस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |
निधि प्रजापति ने बताया की इस अवार्ड सेरेमनी में देश विदेश की 400 महिलाओं ने आवेदन दिया था जिन्हें 11 सदस्यों की ज्यूरी टीम ने परखा और 52 महिलाओं का चयन उनके समाज सेवा, कला, संस्कृति, चिकित्सा, ज्योतिष, नृत्य, संगीत, फैशन के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य को देखते हुए किया |
- SHE (Society Has EVE)
- SHE-Society Has EVE Nidhi Prajapati
- SHE-Society Has EVE
- SHE-Society Has EVE
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE-Society Has EVE
- SHE-Society Has EVE
- SHE-Society Has EVE
- SHE-Society Has EVE
- SHE-Society Has EVE
- SHE-Society Has EVE













