डॉ. निधि को डॉ. कलाम युथ इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड
कोटा। 28 जुलाई। पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ख्वाब फाउंडेशन के द्वारा डॉ. कलाम युथ इंटरनेशनल लीडरशिप कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें कोटा की सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा और नेशनल युथ अवार्डी डॉ. निधि प्रजापति को डॉ. कलाम युथ इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड से श्रीलंका, मालदीव, सऊदी अरब, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधियों के साथ सम्मानित किया गया ।
सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा और नेशनल युथ अवार्डी डॉ. निधि प्रजापति को डॉ. कलाम युथ इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड
डॉ. निधि एक मोटिवेशल औजस्वी वक्ता, समाजसेवी, शोधार्थी, कलाकर, शिक्षाविद्, पर्यावरण संरक्षक, लेखिका है जो देश-विदेश में कई बार राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इनके नाम समाजसेवा के क्षेत्र में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। वह स्वयं 44 बार रक्तदान कर एवं मृत्यु पश्च्यात देहदान की घोषणा कर चुकी है| डॉ. निधि 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अकेडमिक कांफ्रेंसो में भागीदारी के साथ यूनेस्को द्वारा कोटा में होने वाले बाल अपराध पर लिखित शोध पत्र प्रकाशित करा चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इन्होंने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश में राजस्थानी सभ्यता, संस्कृति और धरोहर का प्रचार प्रसार करने के लिए राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुतियाँ दी है | इन्होंने महिला सशक्तिकरण,गाँधीयन मूल्यों- व्रतों के प्रचार प्रसार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान, पर्यावरण, वृक्षारोपण, एड्स, बालिका उत्थान, बेटी पढाओं बेटी बचाओं, मासिक धर्म स्वच्छता कार्यशाला, मतदाता जागरूकता अभियान, शांति – सद्भावना एवं सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है । कार्यशालाओं, व्यक्तिगत कॉल, बैठकों और सत्रों के माध्यम से कोचिंग छात्रों के तनाव को दूर करने हेतु परामर्श देती है | डॉ. निधि प्रजापति को उनके द्वारा राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में स्वच्छा से किये गये उत्कृष्ठ कार्य को मान्यता देते हुए वर्ष में 2014-15 का राष्ट्रीय युवा पुरस्कार भी प्रदान किया गया।


