बच्चों ने खेत की मिट्टी को दिया गणेश का रूप

बच्चों ने खेत की मिट्टी को दिया गणेश का रूप

कोटा। 13 सितंबर 2026। मिट्टी के गणेश का उपयोग गणपति स्थापना में करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालापुरा, कापरेन बूंदी में सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शारीरिक शिक्षक ज्योति भदौरिया के नेतृत्व में गणेश बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसने कक्षा 5 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिए । प्रतियोगिता से पहले विद्यालय प्रिंसिपल सुषमा जांगिड़ ने विद्यार्थियों को मिट्टी की गणेश की उपयोगिता और महत्व के विषय में बच्चों को बताया और कहा कि वे अपने आस पास के लोगों को मिट्टी के गणेश जी बनाने के लिए प्रेरित करे और पी ओ पी की मूर्ति का उपयोग न करें। ज्योति भदौरिया ने बताया कि कुल 30 गणेश बच्चों ने बनाये सभी गणेश देखने में बहुत सुंदर और बच्चों की श्रद्धा का जीता जागता उदाहरण है। बच्चों ने पूरे मन और आस्था से गणेश बनाये और गणपति के जयकारे के साथ अपने अपने गणेश को आकर दिया साथ कि शपथ भी ली कि जीवन मे कभी मिट्टी के अलावा किसी और वस्तु के गणेश उपयोग में नहीं लेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के रामरतन,आशा मीणा,सोनू बैरवा, महिमा, मुस्कान आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। नैनसी, अंतिम, अंतिमा, अंशिका, दिव्या, जीया, साक्षी, खुशी, मीनाक्षी, किरण, आस्था, मंजू, संध्या, राधिका, सिमरन, निष्ठा, मोहिनी, पूजा, आरती, मनकुंवर, निकिता, पलक, संजना, ईशानी, तन्नू, सिमरन, निखिल, अर्पित, राकेश, पुलकित, वंश, आयुष, रिधिमा, अनिष्का, देवांशी, देवांश, विराट, विशाल आदि बच्चों ने गणेश बनाये।

Share