-
- स्ट्रीट डॉग बाईट की रोकथाम हेतु रेबीज वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ
- 3 माह से बड़े हर डॉग का रेबीज वैक्सीनेशन साल में एक बार अनिवार्य : डॉ. अखिलेश पांडेय
- स्ट्रीट डॉग वैक्सीनेशन हेतु डॉ. अखिलेश पांडेय का सम्मान

कोटा | 11 मई 2026 | शहर में बड़ते हुए स्ट्रीट डॉग्स बाईट के केसों को धयान में रखते हुए यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा कोटा में स्ट्रीट डॉग्स के रेबीज के वैक्सीनेशन का अभियान सोमवार से डॉ. अखिलेश पांडेय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग कोटा के निर्देशन में बोरखंडी, बजरंग और दादाबाड़ी से शुरू किया गया है | संस्था के अध्यक्ष गौरव भटनागर ने बताया की किसी भी माँ को अपने बच्चा न खोना पड़े और बच्चे भी सड़कों और गली महोल्लों में डॉग्स बाईट के खतरे के बिना खेल सके इसलिए शहर में डॉग्स के रेबीज वैक्सीनेशन का कार्य मदर्स डे के दूसरे दिन प्रारंभ किया गया | इस मौके पर डॉ. अखिलेश पांडेय ने लोगों को बताया की हर स्ट्रीट डॉग के साल में एक बार रेबीज का वैक्सीनेशन होना चाहिए तथा जिस डॉग को रेबीज का वैक्सीन लगाना है उसकी उम्र कम से कम 3 माह की होनी चाहिए साथ महोल्ले वालो को एक स्थान निश्चित कर लेना चाहिए उन्हें भोजन देने के लिए हर जगह भोजन नहीं देना चाहिए और किस डॉग का वैक्सीनेशन हो गया है उसका रिकॉर्ड भी रखना चाहिए | इस मौके पर नीतू मेहता भटनागर ने रेबीज वैक्सीन की जानकारी लोगों को दी साथ ही अनुरोध भी किया की कोई भी खाने का वेस्ट यहाँ वहां न डाले और अपनी सोसाइटी महोल्लों के डस्टबिन भी हमेशा थक्कन वाले रखे | इस मौके पर सोसाइटी हैस ईव अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति, गायत्री परिवार के यज्ञ दत्त हाडा, रॉयल सिटी अध्यक्ष भुवनेश बबलानी, सोनी नेहलानी, वीर, राकेश पुरुस्वानी, हनी सक्सेना, अनीता बाघेला, विपिन राजोरिया, अशोक अग्रवाल, संजय भार्गव, दीपक बंसल ने वैक्सीनेशन के बाद डॉ. अखिलेश पांडेय का दुशाला और प्रमाण पत्र देकर उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया क्योंकि वैक्सीनेशन का कार्य बहुत ही जटिल और खतरे से भरा हुआ है इसके साथ ही डॉ. अखिलेश पांडेय ने भी दादाबाड़ी पैट हब क्लिनिक के ओनर वीर का भी सम्मान किया जो पिछले 5 सालो से स्ट्रीट डॉग्स का फ्री में ट्रीटमेंट करते है |


