शिक्षा जीवन में सर्वोच्च्य शिखर पाने का मार्ग है : डॉ. निधि· शंकरपुरा विद्यालय में हुआ बालिका शिक्षा पूजन |कोटा | 29 सितम्बर 2025| नौ दिवसीय नवरात्री के पवन पर्व के अवसर पर कोटा के नयानोहरा स्थिति शंकरपुरा विद्यालय में बालिकाओं का बालिका शिक्षा पूजन और बालकों का शिक्षा पूजन व का कार्यक्रम सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड के संयोजन से किया गया |

ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की हर वर्ष ट्रस्ट के द्वारा नवरात्री के दौरान बालिकाओं और बालकों का शिक्षा पूजन कार्य किया जाता है ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरुकता बढे, साथ ही उनके शिक्षण कार्य में कोई बाधा न आये इसलिए उन्हें आवश्यक शिक्षण सामग्री जैसे पानी की थर्मो फ्लास्क की बोतल, पेंसिल, स्केल, रबर, शार्पेर पेन आदि वस्तुएं उपहार स्वरुप दी गयी भोजन प्रसादी करायी गयी |

शिक्षा जीवन में सर्वोच्च्य शिखर पाने का मार्ग है : डॉ. निधि शंकरपुरा विद्यालय में हुआ बालिका शिक्षा पूजन |
अपने उद्बोधन में डॉ. निधि ने बच्चों को बताया की शिक्षा ही जीवन में सर्वोच्च्य शिखर पर जाने का रास्ता है इसलिए हमें अपनी पूरी लगन और दृढ इच्छा शक्ति से पढाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में देश के ऊँचे से ऊँचे पदों पर विराजमान हो सके साथ ही वे जो भी अपना खुद का काम शुरू करना चाहते है कर सके | इस मौके पर यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के गौरव भटनागर, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड की स्टेट प्रेसिडेंट सोनी नेहलानी, सुविधा डीमेलो और शी की संयोजक हनी सक्सेना उपस्थित रहे | विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका मंजू शर्मा एवं नेमीचंद जैन का विशेष सहयोग रहा |

