आप एक अनमोल निधि है : प्रमोद कुमार
देश निधि बन रही है कोटा की निधि : सूरज नंदन कुशवाह
बिहार की राजधानी पटना में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूशनल आर्गेनाइजेशन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत लीडरशिप अवार्ड 9 सितम्बर को भारत लीडरशिप फेस्टिवल में दिया गया जिसमे राजस्थान कोटा से सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट (SHE) की ट्रस्टी निधि प्रजापति को महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु पुरस्कार नियोजन भवन में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 10000 रूपये के गिफ्ट वाउचर से बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, विधान परिषद् के सदस्य सूरज नंदन कुशवाह, एम एल ए डॉ. संजय पासवान, इंटरनेशनल इंस्टिट्यूशनल आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन आशुतोष कश्यप, यूएनडीपी के पर्यावरण अधिकारी कुमार दीपक, फिल्म अभिनेता सत्य काम आनंद, पूर्व कलेक्टर बरुन कुमार, वैज्ञानिक सुमित कुमार और इंजीनियर राहुल शर्मा के द्वारा दिया गया |
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा की आप आपने नाम के मुताबिक देश के लिए भी एक अनमोल निधि साबित हो रही है |
सूरज नंदन कुशवाह ने पुरस्कार देते हुए कहा की समाज में महिलाओं के स्थिति और शिक्षा के स्तर में परिवर्तन लाने हेतु देश में आप जैसी निधि की आवश्यकता है | निधि प्रजापति ने बताया की इस अवार्ड सेरेमनी में भारत के 17 राज्यों के अतुलनीय कार्य करने वाले 12 के उम्र से लेकर 55 साल की उम्र के 25 सोशल वर्कर्स को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जिसमे राजस्थान से वे अकेली पुरस्कार प्राप्त करने वाली थी |
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)
- SHE (Society Has EVE)













