प्रेस विज्ञप्ति
सेना का सिर्फ देश में शान्ति चाहती है:कर्नल राजीव |
युवा देश में शांति का निर्माण करे| कर्नल राजीव |
कश्मीर समस्या का समाधान– पकिस्तान से सभी संबंधों को तोड़ना |
अनुछेद 370 में कश्मीर को जो विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त है उसे समाप्त करो|
कोटा। | 30 सितम्बर, 2016। सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट, नेहरु युवा केन्द्र संगठन, वुमन वेलफेयर ओर्ग्नाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आगामी अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं गाँधी जयंती के उपलक्ष में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई बच्चों से लेकर बड़ो सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने बडचढ़ भाग लिया | कार्यक्रम निदेशक निधि प्रजापति ने बताया की हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धाजलि देने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता शांति दूत:सेना विषय पर बनाये गए क्योंकि सेना हमेशा ही देश में शांति स्थापना करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे देते है | मुख्य अतिथि 74 इन्फंट्री ब्रिगेड के कर्नल राजीव कक्कड़ एवं श्रीमती कविता कक्कड़ ने सभी प्रतिभागियों का होंसला बढाया | कर्नल राजीव कक्कड़ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की सेना का सिर्फ देश में शान्ति चाहती है पर दुश्मन की गतिविधियों को रोकने के लिए सैन्य कार्यवाही करनी होती है और जब युवा देश के हित में कार्य करते है तो हम आर्मी वालो को ताकत मिलती है | कार्यकम संयोजक महेंद सिंह सिसोदिया ने बताया की कोटा वासियों का सेल्फी निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है प्रतियोगिता में किसी भी रोड, पार्क या ऐतिहासिक स्मारक की सफाई करते हुए सेल्फी भेजनी थी जिसमे हमरे उद्देश्य के अनुरूप कोटा के लगभग सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई गाँधी जयंती से पूर्व ही हो गई | पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में कर्नल राजीव कक्कड़, कविता कक्कड़, नन्दसिंह परमार और मुकुट बिहारी सीनियर वर्ग में भविष्या शर्मा प्रथम,म श्रुति सोनी द्वितीय तथा सिद्धार्थ रहुरे तृतीय आये| वही जूनियर वर्ग में विजय माली प्रथम, महेश एवं दीपक द्वितीय तथा सोफिया जैन तृतीय रही| हरीशंकर प्रजापति ने बताया की अब तक स्लोगन प्रतियोगिता में कुल 200 प्राप्त हुए है | निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत युवाओं ने कश्मीर समस्या का समाधान ? विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये | युवाओं का कहना है की यदि पकिस्तान से भारत अपने सारे सामाजिक, राजनैतिक, विदेशी, व्यापारिक सम्बन्ध तोड़ दे पकिस्तान कभी भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखेगा| भारत को अपने संविधान से अनुछेद 370 में कश्मीर को जो विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त है और विशेष अधिकार है उन्हें भी समाप्त कर देना चाहिए |
सादर प्रकाशार्थ प्रेषित
संपादक महोदय
अध्यक्ष
निधि प्रजापति
8107770920
- पोस्टर प्रतियोगिता


