- विश्व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
- गाँधी जयंती
प्रेस विज्ञप्ति
सतरंगी रंगों में दिखा सर्वधर्म समभाव
अहिंसक लाठी बहुत जानदार होती है
काव्यात्मक प्रस्तुतियों में दिखा सत्य अहिंसा का महत्त्व
कोटा। | 01 अक्टूबर, 2016। नेहरु युवा केन्द्र संगठन, सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट, वुमन वेलफेयर ओर्ग्नाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा विश्व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर काव्य पाठ और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई | कार्यक्रम निदेशक निधि प्रजापति ने सर्वप्रथम विद्यार्थियों को गाँधी जी के द्वारा दिए 11 व्रत सत्य, अहिंसा, अस्त्ये, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य, अस्वाद, अभय, अस्पृश्यता निवारण, शारीरिक श्रम, सर्वधर्म समभाव और स्वदेश के महत्त्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया | काव्य पाठ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कोशिश संस्थान के परियोजना निदेशक पंकज शर्मा ने कहा की काव्य आन्तरिक मनोभाव की लयबद्ध प्रस्तुति है वही निर्णायक गण युवा लेखक पंकज कुमार शर्मा ने कहा काव्य जीवन की सुरमई अभिव्यक्ति है जो तन,मन और जीवन में नों रसों की पूर्ति करती है तथा यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष महेंद्र माहेश्वरी ने कहा की काव्य जीवन भावों को कम शब्दों में बोलने की कला है | कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिसोदिया ने आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए बताया की रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या एवं नुसरत प्रथम, वर्षा एवं मोना द्वितीय तथा किरण कुमारी तृतीय रही | वही काव्य पाठ में शिवानी वर्मा प्रथम, परस जैन द्वितीय तथा राजेश कुमारी तृतीय रही | ऑनलाइन संचालित की गई सेल्फी प्रतियोगिता में सात्विक सिंह एवं हरिप्रसाद प्रथम, पूजा गौतम द्वितीय तथा विजय कुमार तृतीय रहा | आयोजित सभी प्रतियोगिताओं का पुरुस्कार वितरण 2 अक्टूबर को 3 बजे होगा जिसके मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा जी होंगे| इस दौरान कविता परिहार, हरिशंकर प्रजापति, रीना खंडेलवाल उपस्थित रही|
सादर प्रकाशार्थ प्रेषित
संपादक महोदय
अध्यक्ष
निधि प्रजापति
8107770920



