युवा करे गाँधी के सिद्धांतों का अनुसरण

गाँधी जयंती

प्रेस विज्ञप्ति

महात्मा गाँधी का सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय है: संदीप शर्मा

युवा करे गाँधी के सिद्धांतों का अनुसरण: संदीप शर्मा

बहारी सफाई के साथ मन की सफाई भी करे: संदीप शर्मा

कोटा। | 02 अक्टूबर, 2016 । महात्मा गाँधी का सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय है | उनके द्वारा दिए गए सिद्धांतों और गाँधीवादी दर्शनों को पूरे विश्व की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था में विशेष स्थान दिया गया है | गाँधी जयंती के उपलक्ष में नेहरु युवा केन्द्र संगठन, सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट, वुमन वेलफेयर ओर्ग्नाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा गत तीन दिनों से चली आ रही ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण किया गया गया | पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा रहे उन्होंने कहा की गाँधी जी का सपना था की देश के नागरिकों का तन, मन और आस पास का सम्पूर्ण वातावरण स्वच्छ हो |अत: हमें ये प्रण लेना चाहिए की हम अपने स्वं की सफाई के साथ साथ आपने आस पास के वातावरण को भी स्वच्छ और शुद्ध बनायेंगे| कार्यक्रम निदेशक निधि प्रजापति ने आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया | नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया की गाँधी जी सपने को साकार करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए और अपने जीवन में उनके सिद्धांतों को अपनाना चाहिए | साहित्यिक कार्यक्रमों की संयोजक रीना खंडेलवाल और नरेश निगम ने मंच संचालन किया | इस दौरान यज्ञदत्त हाडा, टी..टी. पंकज शर्मा, कविता परिहार, हर्षिता भटनागर, हरिशंकर प्रजापति, विजय निगम, नितेश पारीक, कविता परिहार, पायल उपाध्याय, सुरेन्द्र, अनुज विलियम उपस्थित रहे |धन्यवाद नीतू मेहता भटनागर ने प्रेक्षित किया |

सादर प्रकाशार्थ प्रेषित

संपादक महोदय

अध्यक्ष

निधि प्रजापति

8107770920

Press Note 02.10.16 Nidhi Prajapati.docx

Share