स्टेशनरी बैंक के पोस्टर का विमोचन

स्टेशनरी बैंक के पोस्टर का विमोचन

प्रेस विज्ञप्ति

संसाधन युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु होगी स्टेशनरी बैंक की शुरुआत

शिक्षा के लिए बच्चे के पास सभी सामग्री होना आवश्यक हैः युवरानी कल्पना देवी

स्टेशनरी बैंक के पोस्टर का विमोचन |

कोटा । शिक्षा के लिए केवल कोपी-किताब होना ही आवश्यक नहीं है उसके लिए पेन, पेंसिल, रबर, स्केल, बॉक्स, बेग, जमेक्ट्री बॉक्स आदि का होना भी जरुरी है । समाज में ऐसे अनेक वर्ग और बच्चे है जिनके पास पर्याप्त शिक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है जिसके आभाव में विद्यार्थी समुचित शिक्षा नहीं ले पाता है अतः इसी कमी को दूर करने के लिए सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा स्टेशनरी बैंक की स्थापना यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया, स्काउट गाइड, चाइल्डलाइन, नेहरु युवा केंद्र संगठन, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड, नेशनल यूथ अवार्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय युवा योजना, और एक्विटास बैंक के सहयोग से की जा रही है जिसके पोस्टर का विमोचन साल के अंतिम कोटा राज परिवार की युवरानी श्रीमती कल्पना देवी ने किया ताकि नए साल के पहले शुभ दिन से ही इस बैंक की शुरुआत की जा सके | कल्पना देवी जी ने प्रोजेक्ट की सफलता के लिए शुभकामनायें देते हुए सर्वप्रथम बॉक्स, पेन सेट डोनेट किया साथ ही कहा की संस्था द्वारा प्रारम्भ किया जा रहा यह स्टेशनरी बैंक विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा क्योंकि समुचित शिक्षा के लिए बच्चे के पास पर्याप्त संसाधनों का होना आवश्यक है |

जरुरत मंद बच्चों को मिलेगा पूरा स्टडी किटः स्टेशनरी बैंक की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की यह प्रोजेक्ट आगामी माह में पूरे भारत वर्ष में शुरू किया जायेगा जिसमें सभी सहयोगी संस्थाओं का सहयोग लिया जायेगा । नए साल की शुरुआत से ही हर स्कूल एवं कॉलेज से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी स्टेशनरी सामान एकत्रित करने के लिए एक एक प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर बनाया जाएगा तथा वह से प्राप्त सामग्री को अप्रैल एवं जुलाई माह में ग्रामीण व अर्द्ध शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का पूरा सेट जिसमें कोपियाँ, किताबें, पेन पेंसिल, रबर, स्केल आदि के साथ जमेक्ट्री बॉक्स वितरित किये जायेंगे, जिसके लिए पहले उस क्षेत्र का सर्वे किया जायेगा |

आखर अलख आन्दोलनः प्रोजेक्ट संयोजक नीतू मेहता भटनागर ने बताया की स्टेशनरी बैंक प्रोजेक्ट में एकत्रित सामग्री को आखर अलख आन्दोलन के अंतर्गत विद्यार्थियों को बांटा जायेगा साथ ही अर्द्ध विकसित एवं ग्रामीण क्षेत्र में अनुभवी शिक्षकों को भी जो समाज सेवी भाव रखते है निःशुल्क नियुक्त किया जायेगा |

इस अवसर पर में कोशिश संस्था के निदेशक पंकज शर्मा, यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष महेंद्र महेश्वरी व सचिव यज्ञ दत्त हाडा, चाइल्ड लाइन के सिटी समन्वयक अमर लाल, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की जिला अध्यक्ष सुमन महेश्वरी, कल्चर समन्वयक तारा श्रेष्ठा व शोभा कंवर, सोसाइटी हैज ईव की रीना खंडेलवाल, प्रियंका मारोठिया, आरजू खान, अंजनी राजपूत, हनी सक्सेना, श्रुति अग्रवाल, पलक श्रेष्ठा एवं दीपिका प्रजापति उपस्थित रही |

With Warm Regards

Nidhi Prajapati

National Youth Awardee

Trustee: Society Has Eve (SHE)

Secretary: Rajasthan National Youth Awardees Federation of India

Treasurer: Uni-cultural Trust of India

State Coordinator: National Youth Project

Secretary: Kalpit ‘Ek Prayas’

Member: Sanskar the Child Care Home

Doctoral Scholar, VMOU, Kota.
Mob. +918107770920, +918955995769

e-mail id: nidhiedu13

www.societyhaseve.com

Virus-free. www.avast.com

Akhar Gyan Press Note.docx

Share