बाल श्रम के विरुद्ध विभिन्न संस्थाओं का सामुहिक प्रदर्शन |
बाल श्रम मुक्त कोटा के लिए लिए निकली गई महा रैली |
कोटा | 10 फरवरी 2018 | कोटा के विभिन्न होस्टलों, होटलों एवं खाने बनाने वाली मेसों में बढ़ रहे बाल श्रम की घटनाओं को रोकने के लिए शनिवार को सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा तलाव की पाल पर सेकड़ों लोगों और विभिन्न संस्थाओं जिसमें चाइल्ड लाइन, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड, जिला महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कोटा, उत्कर्ष संस्था, मानसिक विमंदित बालिका गृह, के द्वारा रैली का आयोजन किया गया | रैली संयोजिका निधि प्रजापति ने बताया की रैली आकाशवाणी से होते हुए तालव की पाल पर से होते हुए जयपुर गोल्डन तक गई | रैली के पूरे रस्ते युवाओं ने हाथों में तख्ती लेकर गगनचुंबी नारे लगाकर लोगो से कोटा को बाल श्रम मुक्त बनाने, बाल श्रम को रोकने और उसके विरुद्ध आवाज उठाने की मांग की | साथ डॉ. सलीम खान एवं डॉ. महेंद्र महेश्वरी इस रैली के आधार पर बाल श्रम को रोकने के लिए एक फिल्म बना रहे है जो जल्दी ही रिलीज़ होगी | संभागीय सचिव यज्ञ दत्त हाडा ने कोटा में बाल श्रमिकों की यथार्थ स्थित एवं प्रोजेक्ट स्माइल के विषय में उपलब्ध जनसमूह को अवगत कराया एवं दिनेश शर्मा ने बाल श्रम को रोकने हेतु बनाये गया कानून एवं प्रावधानों की जानकारी दी | इस अवसर पर स्काउट गाइड के मंडल कोषाध्यक्ष विजय महेश्वरी, वीमेन वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू मेहता भटनागर, पी.आर.ओ. सोनी निहलानी, सोसाइटी हैज ईव की जिला समन्वयक प्रियंका प्रजापति, रेशमा परवीन, युक्ति मित्तल, दीपिका मारोठिया, हनी सक्सेना, आरजू खान, मनीषा, शर्मा राजकीय कला महाविद्यालय की व्याख्याता विनीता रॉय एवं युवा नेता गजेन्द्र नागर, चाइल्ड लाइन के शहर समन्वयक अमर लाल, केंद्र कोर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह, अल्का, यशोदा, मोनिका, विजय, अंकित, अनिल, सदराय आदि सदस्य उपस्थित रहे |
With Warm Regards
Nidhi Prajapati
National Youth Awardee
Trustee: Society Has Eve (SHE)
Secretary: Rajasthan National Youth Awardees Federation of India
Treasurer: Uni-cultural Trust of India
State Coordinator: National Youth Project
Secretary: Kalpit ‘Ek Prayas’
Member: Sanskar the Child Care Home
Doctoral Scholar, VMOU, Kota.
Mob. +918107770920, +918955995769
e-mail id: nidhiedu13
www.societyhaseve.com
- बाल श्रम



