लव गर्ल फ़ीटस थीम के साथ मनाया वैलेंटाइन डे

लव गर्ल फ़ीटस थीम के साथ मनाया वैलेंटाइन डे |

· वैलेंटाइन डे पर दिया कन्या भ्रूण से प्रेम करने का सन्देश |

· गर्भस्थ बालिका की रक्षा के लिए 9 मीटर लम्बे बैनर पर किये हस्ताक्षर |

· बालिका गर्भ की रक्षा के लिए बनाई 20 X 20 की रंगोली |

· लव गर्ल फ़ीटस थीम के साथ मनाया वैलेंटाइन डे |

· रंगोली बनाकर दिया गर्भस्थ बालिका को प्रेम करने का सन्देश |

कोटा | 13 फरवरी 2018 | विवाह में दिए जाने वाले दहेज की कुरूति कारण भारत में बालिका भ्रूण हत्या मामले थम नहीं रहे है आज भारत में हजार पुरुषों पर केवल 918 महिलाएं हैं | लिंगानुपात की दृष्टि से राजस्थान देश में 21वें स्थान पर है यहाँ प्रति हजार पुरुषों पर केवल 928 महिलाएं है जबकि है पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, दमन एंड दीव, अंडमान एंड निकोबार में लिंगानुपात और भी कम है | यहाँ तक की कोटा जो साक्षरता की दृष्टि से राजस्थान के 33 जिलों में से पहले नंबर पर आता है उसका लिंगानुपात के आधार पर 22 वां नंबर है | महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अनुसार भारत में प्रतिदिन 2000 बालिकाओं के भ्रूण की हत्या होती है जिसका प्रमुख कारण बालिकाओं के प्रति समानता, प्रेम, वात्सल्य और करुणा का आभाव है इसीलिए प्रेम दिवस वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वीमेन वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा कोटा की ह्रदय स्थली तलाव की पाल पर 20 x 20 की लव गर्ल फ़ीटस थीम के साथ रंगोली बनाई गई साथ गर्भस्थ बालिका शिशु के रक्षा एवं उससे प्रेम करने के लिए 9 मीटर लम्बे बैनर पर राहगीरों से हस्ताक्षर कराकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया | ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की रंगोली से बालिका भ्रूण को बचाने और उसे प्रेम करने का सन्देश इसीलिए दिया गया क्योंकि बालिकाएं भी रंगों के समान जीवन में रंग भरती है और कन्या भ्रूण की रक्षा की जिम्मेदारी केवल सरकार की ही नहीं बल्कि हर उस आम इंसान की है जो उसके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय, अत्याचार, भेदभाव से वाकिफ है |

9 माह के समान 9 मीटर बैनर पर हस्ताक्षर अभियान अध्यक्ष नीतू मेहता भटनागर ने कहा की 9 मीटर के बैनर पर हस्ताक्षर लेने का उद्देश्य बालिका भ्रूण को 9 माह तक प्रेम और रक्षा का वचन देना है क्योंकि जब 9 माह तक कोई किसी अदृश्य आकार से प्रेम करता है तो वह उसे कभी बोझ, कष्ट, दुःख नहीं समझेगा तथा सदा उसकी रक्षा करेगा | पी.आर.ओ. सोनी निहलानी पाल पर उपस्थित सभी दर्शकों ने संस्था के प्रयासों एवं रंगोली की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा सभी ने अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन महेश्वरी, सोसाइटी हैज ईव की जिला समन्वयक प्रियंका प्रजापति, रीना खंडेलवाल, साँची भटनागर, दीपिका मारोठिया, हनी सक्सेना, गौरव भटनागर, चन्दन देतवाल, दिलावर खान, श्रुति अग्रवाल, टी. ओ. टी. नितेश पारीक, सुरेन्द्र सुमन आदि सदस्य उपस्थित रहे |

With Warm Regards

Nidhi Prajapati

National Youth Awardee

Trustee: Society Has Eve (SHE)

Secretary: Rajasthan National Youth Awardees Federation of India

Treasurer: Uni-cultural Trust of India

State Coordinator: National Youth Project

Secretary: Kalpit ‘Ek Prayas’

Member: Sanskar the Child Care Home

Doctoral Scholar, VMOU, Kota.
Mob. +918107770920, +918955995769

e-mail id: nidhiedu13

www.societyhaseve.com

Virus-free. www.avast.com

Press Note 13 february 2018.docx

Share