स्टेशनरी बैंक को मिल रहा है कोटा वासियों का सहयोग

स्टेशनरी बैंक को मिल रहा है कोटा वासियों का सहयोग

बढ़ रहे है मदद के हाथ |

स्टेशनरी बैंक को मिल रहा है कोटा वासियों का सहयोग |

बढ़ रहा है स्टेशनरी बैंक का क्रेज |

कोटा | 23 जनवरी, 2018 | नए साल की शरुआत में सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया, स्काउट गाइड, चाइल्डलाइन, नेहरु युवा केंद्र संगठन, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफवर्ल्ड, नेशनल यूथ अवार्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा प्रारंभ किये गए स्टेशनरी बैंक को अब कोटा वासियों का समर्थन मिल रहा है | प्रोजेक्ट निदेशक निधि प्रजापति ने बताया की राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल बैराज, मनु पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा स्कूल, हाई-टेक गुरुकुल, सर्वोदय एजुकेशनल ग्रुप, लेसिया झालावाड़, लाल बहादुर शास्त्री शैक्षणिक संस्थान के विद्यालयों में शुरू हो चुका है जिसमें विद्यार्थी जरूरतमंद बच्चों के उपस्थित अतिरिक्त स्टेशनरी जिसमें कोपियाँ, किताबें, पेन पेंसिल, रबर, स्केल, पानी की बोतल, लंच बॉक्स, ड्राइंग बुक, स्केच बुक, बॉक्स आदि दे रहे है | आज सेंट जोसफ स्कूल के चेयरमैन डॉ. अजय शर्मा ने विद्यालय के प्रिंसिपल अन्थोनी डिसिल्वा, जसबीर सिंह, श्वेता शर्मा के साथ बच्चों द्वारा डोनेट की गई सामग्री को प्रोजेक्ट की स्कूल इंचार्ज सोनी नेहलानी एवं संस्था के अन्य सदस्यों को देते हुए प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा की जरुरत मंद बच्चों के लिए यह बहुत ही अच्छा कार्य है| इसके साथ बच्चों में देने की भावना विकसित हो रही जो भविष्य में समाज के विशिष्ट आवश्यकता वर्ग के लिए अति उपयोगी साबित होगा उन्होंने कहा की वे सेंट जोसफ के झालावाड़, मंदसौर, उज्जैन, गुरुग्राम, बारां में स्थापित विद्यालयों में इस प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे | प्रोजेक्ट की स्कूल संयोजिका प्रियंका प्रजापति ने बताया की विद्यार्थियों के द्वारा अभी तक 28 वाटर बोतल, 270 पेंसिलें, 80 रबर, 17 स्केच बुक, 1 बेग, 23 कोपियाँ, 68 शार्पनर, 19 किताबें दी गई है जिनकी संख्या बच्चों के एग्जाम के बाद 10 गुणा तक बढ़ जाएगी |

Press Note 23 Jan 2018.docx

 

Share