दीप दान कर वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने की अलख जगाई |
रंगोली, फेस पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित |
रंगोली, फेस पेंटिंग, पोस्टर के माध्यम से दिया वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने का सन्देश |
कोटा| 28 फरवरी 2018 | जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर कोटा के द्वारा चलाये जा रहे मतदाता पहचान पत्र बनवाने के अभियान के अंतर्गत राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड एवं सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बारहदरी किशोर सागर तलाब की पाल पर रंगोली, फेस पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे बच्चे और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर बी. एल. मीणा एवं अध्यक्षता उपनिदेशक जनसंपर्क विभाग हरी ओम गुजर रहे | अतिरिक्त जिला कलेक्टर बी. एल. मीणा ने वहां उपस्थित सभी युवाओं को मतदान करने तथा वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने के नियम बताये साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अनुरोध किया की दीप दान की रोशनी को आगामी चुनावों तक जलाये रखने और एक जनवरी 2018 को जिसने भी 18 वर्ष पूरे कर लिए है वो सभी युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ने तक जारी रखने का अनुरोध किया | प्रतियोगीताओं की संचालिका एवं ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की फेस पेंटिंग में 9 , रंगोली में 15 टीमों भाग लिया साथ ही पोस्टर में 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया | प्रतिभागियों ने मतदान करने, वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने, सही चुने, युवा के मत अधिकार विषय पर सराहनीये सन्देश अपनी कला के माध्यम से दिए |
परिणाम : इस अवसर पर निधि प्रजापति, विमलेंद्र राठी, प्रदीप चितोड़ा, यज्ञ दत्त हाडा, प्रीति, डॉ. प्रभात कुमार, अनुपमा, सीमा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए फेस पेंटिंग में हृद्यंशी सिंघल एवं युगांशी सिंघल को प्रथम, अंतिमा सुमन एवं करीना को द्वितीय एवं शिवानी व निकिता को तृतीय, रंगोली में आरती व विजय लक्ष्मी प्रथम, शाक्षी चौहान व निशा चंदेल द्वितीय एवं हरिओम व बलराम सुमन तृतीय तथा पोस्टर में निकिया यादव प्रथम, पायल द्वितीय एवं रिजवाना बानो तृतीय रही | इस दौरान स्काउट एंड गाइड के विभिन्न पदाधिकारी, युवा छात्र नेता गजेद्र यादव, लोरिना सिंह राठौर, सोनी निहलानी आदि सदस्य उपस्थित रहे |
With Warm Regards
Nidhi Prajapati
National Youth Awardee
Trustee: Society Has Eve (SHE)
Secretary: Rajasthan National Youth Awardees Federation of India
Treasurer: Uni-cultural Trust of India
State Coordinator: National Youth Project
Secretary: Kalpit ‘Ek Prayas’
Member: Sanskar the Child Care Home
Doctoral Scholar, VMOU, Kota.
Mob. +918107770920, +918955995769
e-mail id: nidhiedu13
www.societyhaseve.com
| Virus-free. www.avast.com |
- दीप दान कर वोटर लिस्ट


