11 नवविवाहित जोड़ो के साथ 1800 नागरिकों ली मतदान की शपथ

मतदान की शपथ

11 नवविवाहित जोड़ो के साथ 1800 नागरिकों ली मतदान की शपथ |

कोटा | 03 मार्च, 2018 | जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर कोटा के द्वारा चलाये जा रहे मतदाता पहचान पत्र बनवाने के अभियान के अंतर्गत आज सिन्धु सोशल सर्किल के द्वारा शुभम मेरिज गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मलेन में सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के माध्यम से नवविवाहित जोड़ो और लगभग 1800 उपस्थित नागरिकों को भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार मंत्रालय के संयुक्त निदेशक किशन रत्नानी के द्वारा मतदान करने और मतपत्र बनवाने की शपथ दिलवाई | इस अवसर पर पूर्व नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम एवं स्काउट एंड गाइड के मंडल सचिव यज्ञदत्त हाडा, सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त निधि प्रजापति, हनी सक्सेना, सिन्धु सोशल सर्किल के अध्यक्ष प्रकाश वीर नाथानी, संरक्षक गोपाल सपरा, सिन्धु सोशल महिला विंग के समस्त पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य किशोर मदनानी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एवं नवविवाहित जोड़ों के परिवार जन उपस्थित रहे |

Press Note 03-3-18.docx

Shortcode: [dqr_code post_id=”1002″]

Share