अन्याय,अत्याचार,दुर्व्यवहार के खिलाफ हल्ला बोल |

दुर्व्यवहार के खिलाफ हल्ला बोल
                         अन्याय,अत्याचार,दुर्व्यवहार के खिलाफ हल्ला बोल |

· महिला अधिकार सशक्त समाज पर आयोजित हुई कार्यशाला |

अधिकारों से पाए सशक्त प्रभावी संरक्षण |

· समाज में महिला अधिकारों का हो प्रचार प्रसार |

कोटा | 6 मार्च, 2018 | महिलाओं को तब तक सशक्त नहीं बनाया जा सकता जब तक उसे उसके अधिकारों की जानकारी न हो और कैसे पुलिस विभाग की सहायता से महिला उत्पीड़न को रोका जाये | आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा महावीर नगर तृतीय स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अधिकार सशक्त समाज पर कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यशाला की मुख्य वक्ता मिसिज इंडिया फाइनलिस्ट एवं लॉ प्रोफेसर मोनिका मीणा ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी देते हुए हिन्दू उतराधिकार अधिनियम, समानता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, शिक्षा का अधिकार के बारे में विस्तार से बताया | इसके साथ ही उन्होंने लड़कियों और उपस्थित अध्यापिकाओं को पीपर स्प्रे (मिर्ची के स्प्रे) दिखाते हुए उसके प्रयोग के बारे में बताते हुए कहा की हर महिला को अपनी आत्म रक्षा के लिए 24 घंटे अपने साथ पीपर स्प्रे रखना चाहिए | ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा की बेटी बचाओं बेटी पढाओं का सपना तभी संभव है जब हर लड़की को उसके अपने अधिकारों और कानून की आवश्यक जानकारी होगी | उन्होंने सरकार की कन्या भ्रूण को बचाने की मुखबघिर योजना की जानकारी देते हुए कहा की हम लड़कियों को बचाने के लिए खुद मजबूत होकर कदम उठाने होंगे | लड़कियों को अपने आप को मजबूत रखने के लिए एक दूसरे के सहायता करनी पड़ेगी | इस दौरान सभी बालिकाओं को 104, 108, 1098 आदि टोल फ्री नम्बर जानकारी देते हए अन्याय, अत्याचार, दुर्व्यवहार के खिलाफ हल्ला बोलने की शपथ दिलाई गई | कार्यक्रम में वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय जन संपर्क अधिकारी सोनी निहलानी, सोसाइटी हैज ईव की सांस्कृतिक अध्यक्ष प्रियंका प्रजापति, समन्वयक हनी सक्सेना, यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष महेंद्र मोहन महेश्वरी, विकास सक्सेना आदि सदस्य उपस्थित रहे | संचालन श्रीमती रचना शर्मा किया तथा अंत में प्रधानाचार्य श्री मती श्यामा गौरी शर्मा ने सस्ता के उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया |

With Warm Regards

Nidhi Prajapati

National Youth Awardee

Trustee: Society Has Eve (SHE)

Secretary: Rajasthan National Youth Awardees Federation of India

Treasurer: Uni-cultural Trust of India

State Coordinator: National Youth Project

Secretary: Kalpit ‘Ek Prayas’

Member: Sanskar the Child Care Home

Doctoral Scholar, VMOU, Kota.
Mob. +918107770920, +918955995769

e-mail id: nidhiedu13

www.societyhaseve.com

Virus-free. www.avast.com

Press Note 06-3-18.docx

Share