- LOVE MOTHER EARTH
धरती से प्रेम करो धरती आपसे प्रेम करेंगी
• वैलेंटाइन डे पर रंगोली से दिया लव मदर अर्थ का सन्देश
कोटा | 13 फरवरी 2019 | वैलेंटाइन डे पर जहा पूरा विश्व प्रेम दिवस मनायेगा वही कोटा के अन्दर वैलेंटाइन डे को अनोखे रूप से मनाया गया |
वैलेंटाइन डे के पूर्व संध्या पर किशोर सागर तलाब की पाल पर सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से इस धरती माँ से प्रेम करने और धरती की सुन्दरता को बनाये रखने का सन्देश देने के उद्देश्य से लव मदर अर्थ विषय पर 25 x 25 की रंगोली लकड़ी के बुरादे और भव्या रंगोली रंग से इस धरती से प्रेम को दर्शाती हुई बनाई गई |
ट्रस्टी निधि प्रजापति ने कहा की श्रृष्टि पर जीवन को बचाए रखने और स्वस्थ दिनचर्या के लिए पर्यावरण का शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है परन्तु आधुनिकीकरण की चकाचौंध में व्यक्ति ने अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण का पारिस्थितिकी संतुलन बिगाड़ दिया है जिससे आये दिन प्राकर्तिक आपदाएं और मौसमी परिवर्तन हो रहे है इसीलिए लोगों में पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और जागरूक के लिए वैलेंटाइन डे के एक दिन पूर्व रंगोली बनाई |
वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की नीतू मेहता भटनागर और शोभा कँवर ने बताया की इस अवसर पर वहाँ उपस्थित दर्शकों ने 7 महाद्वीपों के प्रतिनिधि स्वरूप 7 मीटर लम्बे बैनर पर हस्ताक्षर करते हुए शपथ भी ली की वे भारत के एक जिम्मेदार नागरिक होते हुए अपने आस-पास, समाज और देश में गंदगी नहीं फैलायेंगे, पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे और इस धरती माता को सुंदर बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान देते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगायेंगे |
सोनी नेहलानी ने बताया की रंगोली में पर्यावरण को देखते हुए केवल लकड़ी के बुरादे और गुलाल का प्रयोग किया है |
हम सभी को पर्यावरण का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए |
इस अवसर पर यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के गौरव भटनागर, डॉ. महेंद्र मोहन महेश्वरी, शी संस्था की प्रियंका प्रजापति, कामिनी कुमावत, हनी सक्सेना, रीना खंडेलवाल, सीमा शर्मा, तारा श्रेष्ठा, साँची भटनागर, पलक श्रेष्ठा, डॉ. देवेन्द्र आचार्य, डॉ. शिल्पा शर्मा, सुमन महेश्वरी आदि सदस्य उपस्थित रहे |
https://www.facebook.com/SOCIETYHASEVE/posts/2071589626209609





