· देश के नामी गांधीवादियों ने सराहा बाइलिन्गुअल गुड टच बैड टच के पोस्टर |
· चार देशों में होगा राजस्थान के गुड टच बैड टच पोस्टर का प्रयोग |
कोटा | 9 फरवरी 2019 | सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और चाइल्डलाइन के द्वारा सामुहिक रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार के साथ समाज में बढ़ रही बाल हिंसा और यौन अपराधों को रोकने के लिए गुड टच बैड टच का पोस्टर का विमोचन प्रख्यात गांधीवादी डॉ. एस. एन. सुब्बाराव के जन्मदिवस पर जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डॉ. एस. एन. सुब्बाराव ने किया गया, जिसमें देश के विभिन्न गांधीवादी भी उपस्थित रहे | इस प्रोजेक्ट की कोर्डिनेटर निधि प्रजापति और शोभा कँवर ने बताया की इस पोस्टर के अन्दर शरीर के सभी अंगों पर लोगों के द्वारा किये जाने वाले स्पर्शों को तीन वर्गों में तीन रंगों के माध्यम से हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में प्रदर्शित किया गया है तथा मुसीबत में फसने पर 1098 पर कॉल करने का आग्रह किया है | अगले 1 साल तक 10 लाख बच्चों को गुड टच बैड टच की शिक्षा देने के उद्देश्य से इस पोस्टर का विमोचन कराया गया है साथ ही 10 लाख पोस्टर भी वितरित किये जायेंगे | इस अवसर पर वाटरमैन राजेंद्र सिंह ने कहा की समाज में ऐसे कार्यक्रमों की विशेष आवश्यकता है | एकता परिषद् के अध्यक्ष और जनादेश जन आन्दोलन के प्रणेता पी. वी. राजगोपाल ने कहा की बाल अपराधों को रोकने के लिए समाज में गुड टच बैड टच की कार्यशालायें आन्दोलनात्मक स्तर पर होनी चाहिए | पोस्टर को राजस्थान के साथ भारत के अन्य राज्यों में वितरित किया जायेगा जिसमें एन वाई पी के सदस्यों का सहयोग लिया जायेगा | पोस्टर की तारीफ करते हुए इंडोनेशिया के गाँधी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्रा उड्डयन, अफगानिस्तान के शम्श खोजम्जयादा और रशिया की रबेका ने कहा की आज के समय में ऐसी वर्कशॉप सभी स्थानों पर वृहत स्तर पर लड़के और लड़कियों को सामुहिक रूप से देनी चाहिए | इस अवसर पर प्रियंका प्रजापति ने पोस्टर की प्रतियाँ 22 राज्यों के प्रतिनिधियों को दियें जिन्हें वे अपने साथ अपने राज्य लेकर गए और वहा पर भी इस विषय पर वर्कशॉप करायेंगे |


