चरण पादुका प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

SHE-Society Has Eve

 चरण पादुका प्रोजेक्ट का शुभारम्भ |

· जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रारम्भ किया चरण पादुका का पहला चरण |

· हमारा लक्ष्य चरणों में पादुकाओं की उपस्थिति |

कोटा | 27 फरवरी 2019 | यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया और शिक्षा विभाग कोटा के द्वारा सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग प्रारंभ में संचालित स्टेशनरी बैंक में चरण पादुका प्रोजेक्ट भी शुरू किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य सुदूर ग्रामीण अंचल में अत्यंत निर्धन वो बच्चे जो स्कूलो में नंगे पैर आते-जाते है उनके पैरों की सुरक्षा हेतु उन्हें जूते-चप्पल चरण पादुका के रूप में भेंट करना है | बुधवार को इस प्रोजेक्ट के पोस्टर का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम महेश्वरी एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र शर्मा के कर कमलों से जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय भवन में किया गया | इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम महेश्वरी ने कहा की सरकारी विद्यालय के बच्चों के लिए प्रारंभ किया गया यह प्रोजेक्ट बहुत ही सार्थक है और इसमें हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए क्योंकि सरकार किताबें तो दे देती है पर विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों के पास जूते-चप्पल तक नहीं होते | सभी विद्यालयों को इस प्रोजेक्ट में सहयोग करना चाहिए | ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की गत वर्ष 1 जनवरी को स्टेशनरी बैंक प्रारंभ किया था जिसके अंतर्गत प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों से पेन, पेंसिल, कॉपी, किताबें, टिफ़िन, बोतल, आदि वस्तुएं एकत्रित कर उन्हें सरकारी विद्यालय के विद्याथियों को दिये गए थे अब सम्बंधित विद्यालय के विद्यार्थियों की आवश्यकतानुसार स्टेशनरी के साथ जूते-चप्पल भी उपलब्ध कराये जायेंगे | इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर टीकमदास ने बताया की हमारा पूर्ण प्रयास यही रहेगा की हम बच्चों को नये जूते चप्पल उपलब्ध करवायें | इसके लिए 300 जूते चप्पलों का नया स्टॉक भी प्राप्त किया जा चुका है | इस अवसर पर यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के स्टेट प्रेसिडेंट सुखविंदर सिंह जग्गी, जिला समन्वयक राकेश पुरुस्वानी, उपसचिव कमल आहूजा, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की नेशनल प्रेसिडेंट नीतू मेहता भटनागर, समन्वयक सोनी निहलानी, जिला उपसचिव दिव्या बोधिजानी, शी की महिला सुरक्षा प्रेसिडेंट कविता शर्मा, नाबार्ड से विजय निगम आदि सदस्य उपस्थित रहे |

https://youtu.be/jxEjSB64G3E
Share