महिला के लिए वरदान-मासिक धर्म:निधि प्रजापति
चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो
चरण पादुका का वितरण प्रारंभ
कोटा |7 मार्च, 2019 | यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया और शिक्षा विभाग कोटा के द्वारा सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग प्रारंभ में संचालित स्टेशनरी बैंक में चरण पादुका प्रोजेक्ट के अंतर्गत आजअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,बालापुराऔर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुन्धन में सुदूर ग्रामीण अंचल में अत्यंत निर्धन वो बच्चे जो स्कूलो में नंगे पैर आते-जाते है उनके पैरों की सुरक्षा हेतु उन्हें जूते-चप्पल वितरित किये गए और बच्चों के लिए परीक्षा में काम मे आने वाली स्टेशनरी जैसे पैन, पेंसिल,रब्बर, स्केल,कलर,बोत्तल,टिफ़िन आदि सामग्री का वितरण किया गया।इसके साथ ही ट्रस्ट की अध्यक्ष निधि प्रजापति और सांस्कृतिक अध्यक्ष शोभा कंवर ने “महिला के लिए वरदान-मासिक धर्म”विषय पर कार्यशाला का आयोजन भी किया |जिसमें बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां,स्वस्थ व निरोगी रहने के तरीके बताए| माहवारी लेट और जल्दी आने के कारण बताते हुए उसे नियमित करने के सुझाव दिए गए | बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन, टम्पोंस और मेनस्ट्रऊअल कप के प्रयोग कैसे किया जाये उनका डेमो दिखाया गया।बालिकाओं को बताया गया की यह कोई बिमारी नहीं बल्कि ईश्वर का वरदान है जो हमें सृष्टि की रचना करने के काबिल बनता है | उन्हें समझाया गया की मासिक धर्म में किसी भी प्रकार की समस्या, अनियमितता आने पर चुप्पी तोड़ कर इस विषय पर खुल कर बात करनी चाहिए अपनी अध्यापिका और डॉक्टर से बात करनी चाहिए | इस अवसर पर शाला के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सैनी और किरण सांखला ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया । शाला शिक्षिका और संस्था की राष्ट्रीय सेल्फ डिफेंस ट्रेनर ज्योति भदौरिया और सोनू बैरवा ने स्वागत करते हुए कहा कि समय समय पर ऐसी कार्यशाला होती रहनी प्रमुख है |
- SHE-Society Has Eve



