श्रीमती प्रसन्ना भंडारी जी को “वीमेन ऑफ द ईयर अवार्ड 2019”

“वीमन ऑफ द ईयर अवार्ड 2019”

· करणी नगर विकास समिति की संरक्षिका को “वीमेन ऑफ द ईयर अवार्ड”

· महिलाएं बच्चियों को घर सवारने के संस्कार दे : प्रसन्ना भंडारी

· महिला की प्रथम जिम्मेदारी मूल्यों का सर्जन करना है : प्रसन्ना भंडारी

· WWoW-वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के  पदाधिकारियों ने किया पदग्रहण

कोटा | 8 मार्च 2019 | ढोल नगाड़ो की थाप के साथ SHE-सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट का प्रथम “वीमेन ऑफ द ईयर अवार्ड” कोटा की ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा और ममता की प्रतिरूप श्री करणी नगर विकास समिति की संरक्षिका श्रीमती प्रसन्ना भंडारी जी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशस्ति पत्र, शॉल और स्मृति चिह्न के रूप में दिया गया | इस अवसर पर प्रसन्ना भंडारी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं से कहा की देश बेटी बचाओ बेटी पढाओं के नारे लगा रहा है पर धरातल पर काम नहीं हो रहा | समाज में महिलाओं का ये परम कर्तव्य है की वे बच्चों और बच्चियों में संस्कारों का सर्जन करे और बच्चों में नैतिक गुणों का विकास करे तभी एक सभ्य और महिला अत्याचारों से मुक्त समाज की स्थापना हो सकेंगी | ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर WWoW-वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के वर्तमान सभी पदाधिकारियों को उनके समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया | इस अवसर पर -National President–नीतू मेहता भटनागर, National Treasure-पायल उपाध्याय, National Secretary-हर्षिता भटनागर, National Coordinato-सोनी निहलानी, , National Cultural President-शोभा कँवर, State President-जगप्रीत कौर,State Secretary-शिल्पा शर्मा,State Coordinator-प्रियंका सैनी, District Secretary-अन्नू जोशी, District Coordinator–तारा श्रेष्ठा,District Cultural Coordinator- मुक्ता भारती, Public Relation Officer-विनीता रस्तोगी, District Deputy secretary-संगीता,  और District Administrator Officer-अनुपमा पंवार को राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पद देते हुए सम्मानित किया गया और उनके पद और उसकी गरिमा की शपथ कराई गई जिसमें मेहताब हायर इलेक्ट्रॉनिक्स के सुखविंदर जग्गी का विशेष योगदान और सहयोग रहा | कार्यक्रम का संचालन शी पदाधिकारी रीना खंडेलवाल और प्रियंका प्रजापति के द्वारा किया गया |

Share