महिला आयोग के द्वारा निधि हुई नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

National President of SHE-Society Has Eve

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के द्वारा निधि हुई “नारी शक्ति सम्मान 2019” से सम्मानित

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली में निधि प्रजापति को राष्ट्रीय पुरस्कार |
शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए निधि प्रजापति का सम्मान |कोटा | 11 मार्च 2019| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 10 मार्च को नई दिल्ली में स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘बेटी है तो कल है’ विषय पर राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया जिसमें पूरे देश की 31 महिलाओं को उनके सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए दीप वेलफेयर आर्गेनाइजेशन एवं डॉ. विशाखा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया जिसमें राजस्थान के कोटा से एक मात्र युवती सुश्री निधि प्रजापति National President of SHE-Society Has Eve (इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट)  को नेशनल वीमेन एचीवर अवार्ड, नारी शक्ति सम्मान 2019 से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, भारत सरकार के सफाई कर्मचारी राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष मनोहर जाला, उपाध्यक्ष हंस राज हंस, लोकसभा सदस्य डॉ. उदित राज, मनोज तिवारी और यू एन ओ की महिला समिति के सलाहकार एवं शिक्षाविद प्रो. विक्रम दत्त ने सम्मानित किया गया | निधि प्रजापति को यह राष्ट्रीय पुरस्कार महिला सशक्तिकरण, महिला हेल्थ और हाइजीन, बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ – बेटी पढाओं, पर्यावरण, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया गया | इस अवसर पर निधि प्रजापति द्वारा प्रारम्भ किये गए शिक्षा बंधन, स्टेशनरी बैंक, चरण पादुका, गुड टच बेड टच जागरूकता अभियान, मासिक धर्म प्रबंधन के प्रोजेक्ट और सेनेट्री नेपकिन पर लगे जी एस टी को हटाने के लिए किये गए विशेष पोस्टकार्ड आन्दोलन को विशेष रूप से उपस्थित महिलाओं और अतिथियों द्वारा सराहा गया है |

Share