स्वामी विवेकानंद जी की 159 जयंती पर निबंध प्रतियोगिता-2022

स्वामी विवेकानंद जी की 159 जयंती पर निबंध प्रतियोगिता-2022
  • स्वामी विवेकानंद जी की 159 जयंती पर निबंध प्रतियोगिता
  • कोरोना त्रासदी में युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

कोटा। 10 जनवरी 2022। युवा शक्ति के चिरस्थाई प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 159 वीं जयंती के अवसर पर सोसाइटी हेज ईव अंतर्राष्ट्रीय चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया कि भारत वर्ष ही नही विश्व में स्वामी विवेकानंद जी अद्वितीय, अखण्ड, प्रखर वेदों के ज्ञाता, भारतीय सभ्यता व संस्कृति के वाहक जैसे विशाल व्यक्तित्व के धनी व प्रतीक है उनका सम्पूर्ण आदर्श जीवन व व्यक्तित्व युवा पीढ़ी के लिए ऊर्जा स्रोत और अनुकरणीय है उन्होंने युवाओं की राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण में भूमिका के संदर्भ अनेकों उदाहरण स्थापित किये इसीलिए ट्रस्ट के द्वारा विवेकानंद जी की 159 जयंती के अवसर पर 15 से 28 वर्ष के युवाओं के लिए वर्तमान समय में कोरोना त्रासदी में युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें निबंध भेजने की अंतिम तिथि 15 जनवरी रहेगी। प्रतियोगिता की संयोजक रीना खंडेलवाल ने बताया की प्रतिभागी को निबंध अधिकतम 2000 शब्दों में इंग्लिश या हिंदी में लिखकर ई मेल आई डी पर भेजना होगा। परिणामों की घोषणा 26 जनवरी 2022 को की जाएगी तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता का इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र दिए जाएं।

स्वामी विवेकानंद जी की 159 जयंती पर निबंध प्रतियोगिता-2022
स्वामी विवेकानंद जी की 159 जयंती पर निबंध प्रतियोगिता-2022
Share