आसमान में उड़ी सामाजिक परिवर्तन व कोरोना जागरूकता वाली सैकड़ो पतंगे: डॉ.निधि प्रजापति

आसमान में उड़ी सामाजिक परिवर्तन व कोरोना जागरूकता वाली सैकड़ो पतंगे: डॉ.निधि प्रजापति

आसमान में उड़ी सामाजिक परिवर्तन व कोरोना जागरूकता वाली सैकड़ो पतंगे: डॉ.निधि प्रजापति

·       2022 में मिले सामाजिक बुराईयों और कोरोना से मुक्ति: डॉ. निधि

·       उड़िया बस्ती के बने मास्क अम्बेसडर

·       उड़ी देश की एकता अखंडता और भाईचारे वाली पतंगे

कोटा | 14 जनवरी 2022 | मकर सक्रांति के दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व रहता है। ऐसी माना जाता है कि आज के दिन दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुन: प्राप्त होता है इसीलिए सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा गोद ली गई उड़िया बस्ती में बच्चों को देश की शांति, एकता, अखंडता, भाईचारे, सद्भावना, पंथ व धर्म निरपेक्षता, स्व,स्थ्य भारत आदि बनाये रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि देश में खुशहाली और समृद्धी की स्थापना हो । ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की देश में विद्यमान समस्याओं के समाधान के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों को हमारे संविधान में लिखित मूल्यों से आज से ही हमारे त्यौहारों और खेलों के माध्यम से अवगत कराएं इसलिए मकर सक्रांति के पावन पर बच्चों में संस्कारों, नैतिक मूल्यों और हमारी संस्कृति के प्रति निष्ठा उत्पन्न करने हेतु बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे, सद्भावना, धर्म निरपेक्षता, मानव धर्म, नारी सम्मान, कोरोना जागरूकता, निरक्षरता, भुखमरी, गरीबी, भ्रष्टाचार, हिंसा, अपराध, नशा, शराब, महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिक दंगों आदि समस्यों से मुक्त भारत से संबंधित संदेशों वाली पतंगों का वितरण किया गया । प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ज्योति भदौरिया ने बताया कि बच्चों को जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ों, भाषा भेद छोड़ो छोड़ो-भारत जोड़ो भारत जोड़ो, कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी-भारत माता एक हमारी, कोटा हो या गोहाटी अपना देश अपनी माटी, भिन्न भाषा भिन्न वेश भारत अपना एक देश, राजस्थान का एक नारा भाईचारा भाईचारा, सब धर्मों का हो सम्मान मानव मानव एक समान, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, हम सबने ठाना है कोरोना को भगाना है, ‘कोरोना मुक्त भारत’, ‘हमारा युद्ध, कोरोना के विरुद्ध’, ‘मास्क लगाना है, जीवन बचाना हैं’, ‘जीवन बचाओं, मास्क लगाओं’ जल ही जीवन है जैसे असंख्य सन्देश लिखे गए जिन्हें बच्चों ने तेज स्वर में लगा कर पूरी बस्ती में संदेशों को पहुँचाया । सचिव  रीना खंडेलवाल व राज लक्ष्मी सिंह ने बताया की इन पतंगों को संदेशों के साथ इसलिए उड़ाया व वितरित किया गया ताकि जहाँ भी ये पतंगे कट कर जायेंगी वहां पर समाज में बदलाव व कोरोना के विरुद्ध जागरूकता के सन्देश देंगी और सकारात्मक परिवर्तनों का सन्देश बच्चों के माध्यम से पतंगों के साथ दूर दूर तक जायेगा | हमारे त्यौहारों पर इसी प्रकार के संदेशों के साथ शपथ लेने की आवश्यकता है जिससे त्यौहारों का वास्तविक अर्थ समझ आ सके | कार्यक्रम के अंत में शपथ लेते हुए वहां उपस्थित सभी बच्चों ने कहा की हम आज से हमारे आस पास उपस्थित हर उस इंसान को टोकेंगे जो मास्क नही लगाएगा और राष्ट्र हित में कार्य करेंगे। 

Share