बच्चों ने सांता क्लोज़ के साथ जमकर लगाये ठुमके, सांता क्लोज़ ने बच्चों के साथ अस्पताल में बाटी खुशियाँ और गिफ्ट,सांता क्लास को देख खुश हुए अस्पताल में भर्ती बच्चे।

सांता क्लोज़ ने बच्चों के साथ अस्पताल में बाटी खुशियाँ और गिफ्ट

कोटा | 25 दिसम्बर 2021|  पूरे विश्व में जीसस क्राइस्ट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्रिसमस का पर्व धूम धाम से मनाया मनाया जाता है और बच्चों के प्रिय सांता क्लोज़ बच्चों को गिफ्ट्स, चॉकलेट, टॉफी और बैलून आदि देकर उनके जीवन में खुशियाँ, आनंद और उत्साह लेते है | परन्तु ऐसे भी अनेक बच्चे होते है जो किसी न किसी कारण हॉस्पिटल में भर्ती होने के कारण क्रिसमस नहीं मना पाते इसीलिए सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा जीसस क्राइस्ट के जन्म दिवस पर कोटा से सबसे बड़े बच्चों के हॉस्पिटल के जे के लॉन में क्रिसमस बड़ी धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ गया | ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की बच्चों को सांता क्लोज़ बहुत पसंद होते है क्योंकि स्कूलों में क्रिसमस की धूम धाम एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाती है और बच्चों को गिफ्ट मिलते है लेकिन अस्पताल में भर्ती बच्चे मन ही मन उदास होते है कि वो अपने मित्रों के साथ क्रिसमस नही मना सकते न ही कोई सांता उन्हें गिफ्ट देगा ऐसे में ट्रस्ट के द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों के जीवन मे नई खुशियाँ, उत्साह, उमंग और तरंग भरने के लिए अस्पताल में क्रिसमस मनाया गया । सांता क्लोज़ बानी ज्योति भदौरिया और कार्यक्रम संयोजक रीना खंडेलवाल ने बताया की सबसे पहले हॉस्पिटल के इंचार्ज दीपक शर्मा व उपस्थित स्टाफ सदस्यों को तुलसी के पौधे उपहार स्वरूप दिए गए ताकि हॉस्पिटल में सुख समृद्धि आये फिर बच्चों के साथ सांता क्लोज़ ने जिंगल बेल पर खूब डांस किया, उनके साथ गेट वेल सून का केक काटकर सांता क्लोज़ ने सभी बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की और बच्चों को चॉकलेट और गिफ्ट्स दिए। साथ ही सभी बच्चे अस्पताल में जल्द ही ठीक हो जाये इसलिए टेडी बीयर और बॉल्स भी अस्पताल प्रशासन को सौंपी ताकि बच्चे जब उदास हो तो वे इन खिलौनों से खेल सके | इस अवसर पर नाबार्ड के जिला सहायक अधिकारी विजय निगम, हनी सक्सेना, कनिष्का भदौरिया, आनंद कुमार उपस्थित रहे।

Share