- Sanitary Napkin
प्रेस विज्ञप्ति
- विद्यालयों में निशुल्क सनेट्री नेपकिन वितरण के लिए हस्ताक्षर अभियान
- सरकार बालिकाओं को विद्यालय में दे निशुल्क सनेट्री नेपकिन
कोटा | 6 मार्च, 2016 | महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ये अत्यंत आवश्यक है की उन्हें सही चिकित्सीय सुविधा और उपचार मिले इन्ही मुद्दो को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी हैज ईव (शी) एवं उसके द्वारा स्थापित वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के संयुक्त तत्वाधान में बालिकाओं को विद्यालय में निशुल्क सनेट्री नेपकिन उपलब्ध करने के लिए हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया जिसका आरंभ डॉ. संगीता सक्सेना और महिला परिवार विवाद की परामर्शदाता सुमन भंडारी जी ने शुरुआत की जिसके बाद जिसमें सेकड़ो महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई | सोसाइटी हैज ईव की अध्यक्षा निधि प्रजापति ने बताया ने इस हस्ताक्षर युक्त बेनर को राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री और महिला और बाल विकास मंत्री अनीता बधेल को भेजा जायेगा ताकि बजट में बालिकाओं के लिए इसके लिए विशेष प्रावधान रखा जाये क्योंकि दूसरे देशों में बालिका स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वहा की सरकारे निशुल्क उपलब्ध करवाती है | संस्था सचिव रूचि व्यास ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की बालिकाओं के स्वस्थ जीवन को धयान में रखते हुए सरकार को निशुल्क सनेट्री नेपकिन उपलब्ध करने चाहिए क्योंकि महीने के उन दिनों में स्वच्छता और सफाई के आभाव के चलते बालिकाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है | कोषाध्यक्ष रीना खंडेलवाल ने उपस्थित सभी महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की आज के समय में बालिकाओं को सदैव कॉटन के सनेट्री नेपकिनों का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि बाजार में उपलब्ध काफी अच्छे ब्रांडेड सनेट्री नेपकिनों में प्लास्टिक की मात्रा इतनी अधिक मात्रा में होती है की उनके प्रयोग से महिलाओं को लड़कियों को सर्विकल कैंसर, यूट्रस कैंसर जैसी हानिकारक बिमारियाँ हो जाती है अत: सरकार को भावी पीड़ी का ध्यान रखते हुए उन्हें ये बुनियादी सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवानी चाहिए |
सादर प्रकाशार्थ प्रेक्षित निधि प्रजापति
सम्पादक महोदय अध्यक्षा 8107770920


