रायपुर में मिला निधि प्रजापति को
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2016
केन्द्रीय युवाऔर खेल मंत्री सर्बानन्दा सोनोवाल ने दिया
निधि प्रजापति को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2016
कोटा |15,जनवरी, 2016|सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी,नेहरु युवा केन्द्र की सदस्या और राष्ट्रीय युवा योजना की राजस्थान की समन्वयक कुमारी निधि प्रजापति को उनके शांति एवं सद्भावना के कार्यों, शिक्षा,पौधारोपण, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण के कार्य, स्वच्छ भारत मिशन जैसे सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान और श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपालभूटान जैसे पडोसी देशों में भारतका प्रतिनिधित्व करने के लिए भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के द्वारा “राष्ट्रीय युवा पुरस्कार” से केन्द्रीय युवा और खेल मंत्रालय के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सर्बानन्दा सोनोवाल , छत्तीसगढ़ सरकार के खेल और युवा मंत्री भैया लाल रजवाड़े, महिला बल विकास मंत्री श्री मती रमशीला साहू, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर, उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, राज्य सभा सांसद नंदकुमार सायए सहित अनेक पदाधिकारियों ने रायपुर में आयोजित हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल 10000 युवाओं के उपस्थिति में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी जन्म दिवस के रूप में मनाया जाने वाले युवा दिवस पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
निधि प्रजापति ने बताया की कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के वर्चुअल उद्भोदन से हुआ जिसमें देश के 25 युवाओं और दो समाज सेवी संस्थाओं को पुरस्कार दिया गया | निधि प्रजापति ने 2003 में गाँधीवादी चिन्तक और विचारक डॉ. एस. एन. सुब्बाराव के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के क्षेत्र में अपना कदम रखा | तब से वह सामाजिक सरोकार के कार्यों में लिप्त है |
सादर प्रकाशार्थ प्रेक्षित निधि प्रजापति
सम्पादक महोदय अध्यक्षा
8107770920
- राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2016



