सफलता के लिए एकाग्र होकर लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास करे : डॉ. निधि

सफलता के लिए जीवन में एकाग्र होकर लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास करे : डॉ. निधि

• गुदड़ी के लालों का सम्मान |
• कक्षा 5 वीं और 8 वीं के विद्यार्थियों का सम्मान |
सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड एवं यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा जय महाकाल स्वयं सहायता समूह के सहयोग से बूंदी के बरुंधन गाँव के बच्चों को भावी शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा पांच और कक्षा आठ के उन 25 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और मैडल से राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बरुन्धन में सम्मानित किया गया जिन्होंने 2019 में आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा में ए प्लस ग्रेड प्राप्त की | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी समिति के अध्यक्ष बजरंग लाल सैनी, अध्यक्षता श्रीनाथ चित्तौड़ा और विशिष्ट अतिथि रामदेव राठौर, राकेश व्यास और ब्रह्मानन्द सिंह रहे | ट्रस्टी डॉ.निधि प्रजापति ने बच्चों को भावी जीवन में सफल होने के लिए बताया की सफलता के लिए एकाग्रता और दृढ़निश्चय बहुत जरुरी है कभी भी सोच और विचारों में विभिन्नताएं नहीं होनी चाहिए | दुविधा की परिस्थिति में सदैव अपनों से बड़ों की सलाह लेनी चाहिए | कार्यक्रम की संयोजिका और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की राष्ट्रीय सांस्कृतिक अध्यक्ष शोभा कँवर ने बताया की कक्षा 5 वीं और 8 वीं के विद्यार्थियों का सम्मान इसलिए किया गया की क्योंकि आमतौर पर देखा गया है माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का सम्मान तो हर कोई कर देता है पर छोटे बच्चों के सम्मान का कोई ध्यान नहीं रखता जबकि यही वह कक्षा होती है जहाँ विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है क्योंकि वो पहली बार बोर्ड की परीक्षा देते है | मुख्य अतिथि बजरंग लाल सैनी ने कहा की हमें पूर्ण विश्वास है की आप सभी बच्चे आगे भी देश और हमारे गाँव का गौरव बढाएंगे | इस अवसर पर जय महाकाल समूह के आशुतोष शर्मा, रामदेव राठौर, राकेश व्यास और श्रीनाथ चित्तौड़ा ने भी विद्यार्थियों का अपने उद्बोधन से उत्साह वर्धन किया | इस अवसर विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया जिसमें समूह के राजू सुमन, नीरज, भुवनेश, दीपक सैनी, सुरेन्द्र सुमन, गौरव गुप्ता, सुनील चित्तौड़ा, नरेश सुमन, कन्हैया लाल, श्याम रेवाल आदि सदस्यों की सक्रीय भागीदारी रही | कार्यक्रम में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय बरुंधन, एक्सीलेंट करियर पब्लिक स्कूल, सरस्वती स्कूल भारती स्कूल के विद्यार्थियों का सम्मान किया गया साथ ही हैण्ड राइटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रही कक्षा 3 की छात्रा दीपिका प्रजापत और कक्षा 4 के विक्की सोलंकी का सम्मान किया गया |

Share