· हम खिलाडियों के हवाले कर दो हम बेट से सजा दे देंगे |
· खिलाडियों की एक आवाज सभी दुष्कर्मियों को तुरंत सजा हो |
कोटा । 26 जून 2019 । सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बलात्कारियों को उनकी पहचान के बाद बिना किसी तारीखों के फांसी की सजा सुनाने के कानून को पारित करने के उद्देश्य शुरू हुए पोस्टकार्ड अभियान में अब खिलाडी भी जुड़ गए है | अभियान की संयोजक ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की अभियान अब तक 11 राज्यों में प्रारंभ हो चुका है और आज कोटा गिरी क्रिकेट अकैडमी पर उपस्थित खिलाडियों ने प्रधान मंत्री के नाम पोस्ट कार्ड लिखे और ये भी कहा की अगर सरकार अपराधियों को हम खिलाडियों के नाम करदे तो हम उसे बॉल के तरह बेट से धो-धो कर पुरे समाज के सामने सजा दे देंगे | कोच महावीर ने कहा की सरकार को अब ऐसा कानून लाना चाहिए जिसके बारे में सुन कर ही दुष्कर्मियों की आत्मा काँप जाये | कानून के लचर रवैये के कारण ही अपराधियों के मनसूबे बुलंद होते जा रहे | यदि सरकार कड़ा कानून लाती है तो इससे महिलाओं में भी स्वतंत्रता से घुमने का आत्मविश्वास बढ़ेगा |

