देवी महान और पवित्र है तो हम भी पवित्र

देवी महान और पवित्र है तो हम भी पवित्र

• सृष्टि रचने हेतु वरदान है मासिक धर्म
वर्तमान समय में बालिकाओं में बढ़ रही गायनिक समस्याओं के समाधान और मासिक धर्म से सम्बंधित भ्रांतियों और अंधविश्वासों क दूर करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगंजमंडी स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा कार्यशाला का आयोजन डॉ. निधि प्रजापति और डॉ. प्रियंका कुलदीप सैनी के द्वारा किया गया | कार्यशाला में डॉ. निधि प्रजापति ने सर्वप्रथम बालिकाओं को महिलाओं की महानता के बारे में बताते हुए बताया की किस तरह एक महिला सृष्टि को आगे बढ़ते हुए एक नव जीव की संरचना करती है | इस दौरान मासिक धर्म के समय स्वच्छता के सम्बन्ध में ध्यान रखी जाने वाली विशेष बातों को बताते हुए कहा की जिस मासिक धर्म को समाज द्वारा बुरा समझ कर महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है उन पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सामाजिक बाध्यता लगा दी जाती है जबकि असम में माँ कामाख्यां देवी का मंदिर है जहाँ माता की पूजा मासिक धर्म आने की विशेषता के कारण ही होती है | लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए देश विदेश से आते है तो जब मासिक धर्म के समय माँ पवित्र होती है हम आम महिलायें कैसे अपवित्र या अशुद्ध हो जाती है | इस मासिक धर्म के वरदान के कारण वह जीवन माँ बन पाती है | अगर मासिक धर्म नियमित रूप न आये तो महिला के माँ बनने में बाधा उत्पन्न हो जाती है | डॉ. निधि ने बताया की जब हम उन दिनों पानी, प्रकाश, धरती, हवा, शिक्षा, के साथ कोई भेद भाव नहीं करते तो धार्मिक कार्यों से परहेज क्यों करे ? इस समय में खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए खाना ऐसा होना चाहिए जिसमें आयरन और प्रोटीन की मात्रा अच्छी और गर्म पानी का सेवन करना चाहिए | भोजन में प्रचुर मात्रा में हरी सब्जियाँ, सलाद और फल खाने चाहिए | डॉ. प्रियंका कुलदीप सैनी ने कहा की केवल मासिक धर्म के कारण ही बच्चियों कि शिक्षा रुक जाती है और कभी कभी वे परिवार वालों की सोच के कारण परीक्षाओं से भी वांछित हो जाती है | बहुत सारी बालिकाएं केवल इसी कारण से अपनी पढाई छोड़ देती है क्योंकि विद्यालय में शोचालय नहीं होते | जबकि मासिक धर्म से जुड़े अंधविश्वासों का कोई तर्क नहीं है | कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका कमलेश ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

Share