· कल्प वृक्ष कलाम साहब का पूरक है : डॉ. साहनी
· डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की याद में पौधारोपण
आज से चार वर्ष पूर्व युवाओं को शिलोंग में संबोधित करते हुए इस देश के कर्मठ, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, साइंटिस्ट और आम इंसान के राष्ट्रपति श्री डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का निधन हो गया था उन्ही की पुण्यतिथि के अवसर पर यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड एवं सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट के द्वारा श्री छोटे बालाजी मंदिर परिसर में अब्दुल कलाम वाटिका की स्थापना की गई | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर. सी. साहनी, विशिष्ठ अतिथि पुजारी श्री गोपाल आजाद रहे एवं अध्यक्षता डॉ. निधि प्रजापति ने की | कार्यक्रम के संयोजक राकेश पुरुस्वानी ने बताया की प्रतिवर्ष तीनों संस्थायें मिल कर 1 कल्पवृक्ष लगाती है | मुख्य अतिथि डॉ. आर. सी. सहनी ने कहा कलाम की जी पुण्यतिथि पर कल्पवृक्ष लगाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता क्योंकि उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए भी पर्यावरण संरक्षण, जल और जमीन की सुरक्षा के लिए अद्भुद और अद्वितीय कार्य किये | विशिष्ठ अतिथि मंदिर के मुख्य पुजारी श्री गोपाल आजाद ने कहा की हमारे लिए परम सोभाग्य की बात है की कलयुग में हमारे मंदिर प्रांगण में देश के सर्वश्रेष्ठ युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत डॉ. ए. पी. अब्दुल कलाम जी चौथी पूण्यतिथि पर कल्प वृक्ष लगा जो वृक्ष सतयुग में भी देखने को नहीं मिलता | अध्यक्षता करते हुए डॉ. निधि ने कहा की कलाम साहब युवा दिलो की धड़कन है उनका जीवन अनुकरणीय व पूजनीय है | यदि देश के युवा उनके कदमों पर चले तो इस देश सूरत में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा | सांप्रदायिक सद्भावना, समरसत्ता और राष्ट्रीय एकता की मिसाल है | इस अवसर पर वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की शोभा कँवर, सोनी निहलानी, सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट की रीना खंडेलवाल, हनी सक्सेना, हीर एवं यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के भूपेन्द्र धाकड़, कमल आहूजा, विजय निगम, चिंटू बघेला, शगन जैसवानी, नीरज आज़ाद, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे | मंदिर संरक्षिका लीलावन्ती ने कहा की वे और उनकी पीढियां जीवन भर इस कलाम जी रूप में इस वृक्ष की रक्षा एवं देख भाल करेंगी |
-
श्री छोटे बालाजी मंदिर परिसर में अब्दुल कलाम वाटिका -
श्री छोटे बालाजी मंदिर परिसर में अब्दुल कलाम वाटिका -
श्री छोटे बालाजी मंदिर परिसर में अब्दुल कलाम वाटिका


