शहीद दिवस पर हुई फिट इंडिया हिट इंडिया विषय पर संगोष्ठी
· प्रतिदिन एक घंटा अपने शरीर को दे और सदैव स्वस्थ रहे
· स्वस्थ रहो मस्त रहो 100 साल तक जीते रहो
कोटा | 30 जनवरी 2022 | राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पूण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर नेहरु युवा केंद्र संगठन के द्वारा महात्मा गाँधी जी के द्वारा दिए गए 11 सिद्धांतों में से एक शारीरिक श्रम को मद्देनजर रखते हुए बोरखेड़ा गायत्री शक्ति पीठ पर केंद्र सरकार के फिट इंडिया मिशन पर कार्यशाला व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला युवा प्रशासन, जिला युवा बोर्ड व सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में शहीद दिवस का अहिंसा मार्च गाँधी जीवन दर्शन समिति के समन्वयक पंकज मेहता, सहसंयोजक संदीप दिवाकर, कोटा की प्रथम महिला महापौर सुमन श्रृंगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट बाल कल्याण समिति विमल जैन, सदस्य अरुण भार्गव, अखिल भारतीय कौशिक गायत्री शक्तिपीठ के प्रधान संचालक यज्ञ दत्त हाडा, नेशनल यूथ अवार्डी डॉ. निधि प्रजापति, कोशिश संस्था के निदेशक पंकज शर्मा, रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन के अध्यक्ष के के मालपानी, डॉ. संजय की उपस्थिति में युवाओं व बच्चों ने मार्च निकला | इसके उपरांत फिट इंडिया मिशन की विचार गोष्ठी में नेहरु युवा केंद्र के टी ओ टी यज्ञ दत्त हाडा, डॉ. निधि प्रजापति, विजय निगम और राज लक्ष्मी सिंह ने कोटा फुटबॉल अकादमी के खिलाडियों और उपस्थित युवाओं और विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों को बताया की कैसे स्वस्थ शरीर के साथ के साथ स्वस्थ मन और जीवन रहता है | विद्यार्थियों को बताया गया की उन्हें अपने जीवन में सुबह जल्दी उठकर जल्दी सोना चाहिए इससे व्यक्ति बिमारियों से मुक्त रहता है व शरीर से धनवान रहता है इसके लिए अत्यंत आवश्यक है की सभी अपने जीवन में प्रतिदिन एक घंटा अपने शरीर को दे इसके लिए वे कोई भी शारीरिक गतिविधि व्यायाम, खेलकूद, योगा ध्यान आदि को कर सकते है | फिट इंडिया का मिशन तभी सफल होगा जब हर एक युवा और व्यक्ति व्यक्तिगत स्तर स्वयं अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ले | फिट इंडिया मिशन हिट इंडिया के लक्ष्य को प्राप्त करने का एक मात्र साधन रहेगा | इस अवसर पर कोटा लाडपुरा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक केशव खंडेलवाल, नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक अमर लाल, दिनेश कुमार, रमेश बैरवा, अनिल टाटा, मुकेश गौड़, चाइल्ड लाइन की जिला समन्वयक रेखा शाक्यवाल, नवनीत, अर्चना राजावत का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा | अंत में धन्यवाद टी ओ टी पंकज शर्मा के द्वारा ज्ञापित किया गया |





