राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के लिए 24 संकल्प
· बालिका न्याय, सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि के लिए 24 लडकों ने संकल्प
कोटा | 24 जनवरी 2022 | राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 24 जनवरी 24 संकल्प कार्यक्रम का आयोजन भीतरिया कुंड स्थित घाट पर किया गया | ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की आज के दौर में आवश्यकता है की बालिका सुरक्षा और उसे आगे बढ़ाने के लिए युवाओं और नागरिकों को संकल्प में बांधा जाये क्योंकि जब युवा और नागरिक दृढ़ संकल्पित होंगे तभी समाज में बालिकाओं और महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय, दुराचार, दुष्कर्म जैसे कृत्य ख़तम होंगे इसीलिए कोटा शहर के नेहरु युवा केंद्र संगठन के प्रशिक्षित टी ओ टी नितेश पारिक और विजय निगम के साथ हबीब खान, मनीष टांक सहित 24 युवाओं ने बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिका उत्थान से सम्बंधित शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, समानता, सम्मान, सुरक्षा, स्वालंबी, स्वतंत्र, सबल, समर्थ, आत्मरक्षक, आत्मविश्वासी, स्वनुशासन, सहयोग, अभिव्यक्ति, विवेकशील अधिकार, सदाचार, साहस, सत्कार, सजग, समृद्ध, शक्तिशाली, निर्णयशील, निडर 24 संकल्प लिए | संकल्प लेते हुए सभी युवाओं ने कहा वे 24 सूत्रीय संकल्पों का अपनी पूर्ण क्षमता और सामर्थ्य के साथ सभी माध्यमों से प्रचार प्रसार करेंगे साथ ही बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर और प्रयासरत रहेंगे | इस अवसर पर संस्था की रीना खंडेलवाल, ज्योति भदोरिया, राज लक्ष्मी सिंह, कविता शर्मा, कनिष्का सिंह ने बताया की संस्था के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लिए गए 24 संकल्पों से सम्बंधित कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित किये जायेंगे बालिकाओं की गरिमा, मान, सम्मान, अस्मिता, और अधिकारों के ज्ञान में वृद्धि हो और उनके सपनों की उड़ान को सभी दिशा व दशा मिले |


