· मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. निधि को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित |
· डॉ. निधि प्रजापति को 451 ट्वीट के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
· युवा जिम्मेदारी ले महात्मा गाँधी के प्रति फैलाये जा रहे झूठ को रोकने की: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
· डॉ. निधि ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेट महात्मा गांधी जी की पेंटिंग |
· कोटा में बनी गांधी जी रेडियम डॉट्स वाली पेंटिंग अब जयपुर गाँधी आश्रम में स्थापित होगी |
कोटा | 13 मार्च 2022 | सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के पुजारी महात्मा गाँधी जी के द्वारा 12 मार्च 1930 में दांडी मार्च निकालकर नमक सत्याग्रह किया और अंग्रेजों के द्वारा लगाये गए नमक कानून का विरोध किया जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों को झुकना पड़ा उसी की वर्षगांठ के उपलक्ष में कोटा की बेटी डॉ. निधि प्रजापति के द्वारा बनाई विश्व की सबसे बड़ी रेडियम डॉट्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली महात्मा गाँधी जी की पेंटिंग जयपुर गांधी आश्रम के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को भेंट स्वरुप उनके आवास पर महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति राजस्थान के सह संयोजक व राजीव गाँधी यूथ क्लब “महात्मा गांधी सेवा सदन” भोपालगढ़ जोधपुर के संस्थापक शिवकरण सैनी के साथ दी गई | इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गाँधी जी की 152 वीं वर्ष जयंती के अवसर पर डॉ. निधि प्रजापति के द्वारा ट्विटर पर गांधी जी के सिद्धांतों, धार्मिक मूल्यों, शिक्षाओं, जीवन व उपलब्धियों, जीवन के प्रति दृष्टिकोण, सफलता, असफलता, सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य, अस्वाद, अभय, अस्पर्श्ता, शारीरिक श्रम, सर्वधर्म, स्वदेशी, खादी, सामाजिक बुराइयों, सत्याग्रह, सर्वोदय, ग्रामीण उत्थान, शिक्षा, विद्यार्थी, महिला सशक्तिकरण के सन्दर्भ में दिए गए आदर्श विचारों, गाँधी जी के प्रारंभिक जीवन, परिवार, विद्यार्थी जीवन, ब्रिटेन व साउथ अफ्रीका में उनके प्रवास, रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष, उनके साथ हुए भेदभाव, ब्रिटिश हुकुमत के साथ उनके सम्बन्ध-पत्राचार, विदेशों व भारत में किये गए आन्दोलनों, सत्याग्रहों, अनशनों, हिन्द स्वराज, असहयोग आन्दोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, भारत छोड़ों आन्दोलन और देश की आज़ादी के सन्दर्भ भूमिका से सम्बंधित 1 घंटा 30 मिनट में और फेसबुक पर 2 घंटे में जो कुल 451 कमेंट्स पोस्ट किये थे जिसने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया उसका सर्टिफिकेट भी प्रदान किया | इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने मुख्यमंत्री जी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बधाई देते हुए कहा की आज गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश एवं पूरे विश्व में शांति का संदेश पहुंचाने की नितांत आवश्यकता है | किसी भी देश की अखण्डता के लिए शांति एवं अहिंसा का मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है | हमारे देश में हमें गांधी जी के बताए सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग को अपनाकर सद्भाव कायम करने की जरूरत है | आजादी के आंदोलन में गांधी जी के योगदान और उनकी शिक्षाओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आप जैसे युवाओं को हर सम्भव प्रयास करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां देश के इतिहास में गांधी जी की भूमिका को कभी न भूलें | साथ ही युवा जिम्मेदारी ले की महात्मा गाँधी के प्रति फेसबुक और व्हाट्सअप के द्वारा फैलाये जा रहे झूठ को रोके हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर हमें सदैव अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए एवं अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए | इस मौके पर युवा एवं खेल मंत्रालय के मंत्री अशोक चांदना जी ने कहा की यह राजस्थान प्रदेश के लिए गर्व की बात है की यहाँ के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवा गाँधी जी के सिद्धांत को अपने जीवन में अपना भी रहे है और उनके आदर्शों, मूल्यों और शिक्षाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे है |


