61 बालिकाओं के पूजन का विशाल कार्यक्रम आयोजित | पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ कन्याओं का पूजन | शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य और भेदभाव रहित व्यवहार की दिलाई शपथ |

पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ कन्याओं का पूजन |

    61 बालिकाओं के पूजन का विशाल कार्यक्रम आयोजित |

·         पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ कन्याओं का पूजन |

·         शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य और भेदभाव रहित व्यवहार की दिलाई शपथ |

कोटा | 10 अप्रैल 2022 |  सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए राम नवमी के शुभ पावन अवसर पर उड़िया बस्ती में 61 बालिकाओं के पूजन का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम संयोजक डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की इस कन्या पूजन का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ- बेटी पढाओ अभियान को मजबूत करना है, बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके सशक्तिकरण हेतु समाज को जागरूक करना तथा कन्या पूजन में शिक्षा सामग्री उपहार रूप में देकर उनकी शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने हेतु प्रेरित करना रहा | व्यवस्थापिका ज्योति भदोरिया, रीना खंडेलवाल और राज लक्ष्मी सिंह ने बताया की कार्यक्रम में वैदिक मन्त्रों के उच्चारण के साथ सर्वप्रथम जल से चरण वंदन व फूलों की वर्षा से आदर सम्मान किया गया तत्पश्चात उन्हें अक्षत. रोली लगाकर, लच्छा बंधा गया लाल रंग की चुनरी उड़ते हुए सभी को शिक्षा जमेक्ट्री बॉक्स व प्रसादी दी गई | पूजन के इस अद्भुद कार्यक्रम उपस्थित सभी नागरिकों को में बाल विवाह व महिला उत्पीडन जैसी सामाजिक कुरीतिओं को समाज से दूर करने, बिना भेदभाव के सभी बालिकाओं को भविष्य में खेल, शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय, नौकरी में समान अवसर प्रदान करने, शिक्षित करने, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज व बाल विवाह को रोकने की शपथ दिलाई |

Share