“वीमेन एट वर्क” फोटो ग्राफी प्रदर्शनी का रंगारंग समापन

“वीमेन एट वर्क” फोटो ग्राफी प्रदर्शनी का रंगारंग समापन

फैशन शो के माध्यम से हुई पुरे देश वासियों से मतदान की अपील |

15 राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से दिया मतदान करने का सन्देश |

महिलाएं समाज का प्रतिबिम्ब है : डॉ. अमृता

वीमेन एट वर्क फोटो ग्राफी प्रदर्शनी का रंगारंग समापन |

कोटा | 23 अप्रैल 2019 | सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्टवीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित वीमेन एट वर्क विषय पर चल रही नेशनल फोटोग्राफी प्रदर्शनी के समापन दिवस पर आर्ट गैलरी के ओपन थिएटर में मधुलिका धर्मेन्द्र द्वारा लिखित और कोटा स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक द्वारा विवेक शर्मा निर्देशित नाटक ‘बस अब और नहीं’ तथा संस्था की महिला सदस्यों के द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से फैशन शो आयोजित किया गया | समापन समारोह की मुख्य अतिथि आई पी एस डॉ. अमृता दोहन, विशिष्ठ अतिथि डॉ. एस. के जैन, गेस्ट ऑफ ऑनर अतिरिक्त निदेशक लोकल फण्ड एंड ऑडिट डिपार्टमेंट की पूनम मेहता और राजस्थानी फिल्मों के कलाकार अरविन्द कुमार वाघेला रहे | मुख्य अतिथि डॉ. अमृता दोहन ने कहा की हमें समाज में महिलाओं को सामान अवसर प्रदान करने चाहिए क्योंकि वे समाज का प्रतिबिम्ब होती है महिला सशक्त होगी तो समाज अपने आप सशक्त हो जायेगा | आयोजन समिति की अध्यक्ष निधि प्रजापति ने बताया की वही फैशन शो में भारत के 15 राज्यों की परंपरागत महिला वेशभूषा को प्रस्तुत किया गया साथ ही साथ पुरे देश वासियों से मतदान की अपील की गई क्योंकि एक लोकतंत्र के लिए सभी का मतदान करना आवश्यक है | फैशन शो के अंतर्गत छोटी छोटी बालिकाओं ने भी बेटी बचाओं-बेटी पढाओं तथा उनके भावी भविष्य के लिए एक अच्छी सरकार के चयन का निवेदन भी किया तथा नाटक में समाज में कन्या भ्रूण हत्या के कारण आ रही सामाजिक विषमता को दूर करने की अपील की क्योंकि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है अत: हमें कन्या भ्रूण को नहीं मारना चाहिए |वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की अध्यक्ष नीतू मेहता ने बताया की फैशन में संस्था द्वारा ऐसी महिलाओं को मौका दिया गया जिन्होंने आज से पहले कभी फैशन शो नहीं किया था इसमें भाग लेने के लिए एक महिला विनीता सिंह तो विशेष रूप से छतीसगढ़ से वहां के पारंपरिक वेशभूषा को प्रस्तुत करने कोटा आई | इस अवसर पर वीमेन एट वर्क एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया | इस पूरी प्रदर्शनी में आई एस एल वायर लेस कंपनी, श्री राम ब्लड बैंक, इक्विटास बैंक और हाडौती आटीशियन डेवलपमेंट सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा | फैशन शो में डॉ. प्रियंका सैनी, डॉ. पायल उपाध्याय, नेहा, अन्नू जोशी, सोनी निहलानी, शोभा कँवर, विनीता सिंह, मनीषा, रीना खंडेलवाल, सुमन राजपाल, अमृता टंडन, मुक्ता भारती, अंजू मेहरा हंस, गरिमा, अनुपमा पंवार, रुपाली गुप्ता ने भाग लिया तथा ज्योति भदोरिया, प्रियंका प्रजापति, कविता शर्मा, हनी सक्सेना, आराध्य भारती का विशेष सहयोग रहा |

Share