पोस्टर प्रतियोगिता में डोना करवाल, रागनी व्यास और नम्रता ब्रिज रहे प्रथम ।
फोटोग्राफी प्रदर्शनी को देखने आये वरिष्ठ इतिहासकार और कला प्रेमी ।
कोटा । 22 अप्रैल 2019 । कोटा आर्ट गैलरी में सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित वीमेन एट वर्क विषय पर चल रही नेशनल फोटोग्राफी प्रदर्शनी के अंतर्गत दूसरे दिन 10 बजे से 12 बजे तक ‘सृष्टि की रचियता महिला’ विषय पर तीन वर्गों में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । आयोजन समिति की अध्यक्ष निधि प्रजापति ने बताया की प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों और 3 महाविद्यालयों के कुल 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस दौरान कोटा के वरिष्ठ इतिहासकार और कला प्रेमी राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. जगत नारायण श्रीवास्तव, वरिष्ठ फोटोग्राफर ए. एच. जैदी, डॉ. के. सी. गुप्ता, विजय माहेश्वरी सहित कई गणमान्य दर्शकों ने प्रदर्शनी को सराहा और कहा की महिलाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी पहली बार कोटा में लगी है जो सभी के लिए प्रेरणादायक है इसके साथ इससे नए छायाकारों को प्रोत्साहन भी मिलेगा । प्रतियोगिता में डॉ. सुनील चतुर्वेदी, नन्दलाल पंवार और ए. एच. जैदी ने निर्णायकों की भूमिका निभाते हुए सभी पोस्टरों को सराहा और विद्यार्थियों की तारीफ करते हुए की बच्चे अब रिसर्च करके प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगे है जिससे क्वालिटी वाले पोस्टर बने । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही प्रासंगिक पोस्टर बनाये । प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप में डोना करवाल मोदी पब्लिक स्कूल प्रथम, साहिल परियानी सर पदमपत सिंघानिया स्कूल द्वितीय व कृषि मवानी एम्मनुअल स्कूल तृतीय तथा गौरांगी बगला बंसल स्कूल, विष्णु डॉ. बंसी धर स्कूल और निवेदिता राजावत विद्याश्रम पब्लिक स्कूल स्कूल से सांत्वना, दूसरे ग्रुप में रागनी व्यास मोदी पब्लिक स्कूल प्रथम, तुषार चावला बंसल स्कूल द्वितीय व दिशा नटनी ग्लोबल पब्लिक स्कूल तृतीय तथा मुस्कान बरनवाल, चंचल सिकरवार सर पदमपत सिंघानिया से सांत्वना और ओपन ग्रुप में नम्रता ब्रिज प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय व अभिषेक विश्वास तृतीय रहे । इस अवसर पर वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की अमृता टंडन और शी की हनी सक्सेना, साक्षी भटनागर, कविता शर्मा का पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन में विशेष योगदान रहा ।
-

-

-

-

-

-
National Exhibition Poster Competition -

-

-

-











