• मजदूरों और जरुरतमंदों को बाटी टी शर्ट और चप्पल |
• पैर झुलसा देने वाली गर्मी से मजदूरों को राहत |
कोटा | 15 मई 2019 | यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया, सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रारंभ हुए चरण पादुका प्रोजेक्ट के तहत भीषण गर्मी को देखते विश्व परिवार दिवस पर न्यू मेडिकल कॉलेज के सामने और आस पास रहने वाले मजदूर वर्ग और उनके बच्चों को टी-शर्ट और जूते-चप्पलों का वितरण किया गया | इस दौरान ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की आज के दिन उन मजदूरों और उनके बच्चों को जूते चप्पल दिए गए जो दिन भर मजदूरी करते है और उनके पास संसाधन नहीं है | यहाँ उपस्थित परिवार जनों को उनके लेबर लॉ के बारे में भी बताया गया | वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड अध्यक्ष नीतू मेहता ने बताया की देने का क्रम लगातार चलता रहेगा साथ ही जून माह में वृहद स्तर पर संसाधनविहीन बच्चों को विशेष रूप से स्कूल के जूते दिए जायेंगे ताकि गरीब बच्चे भी विद्यालयों में गर्व के साथ जूते पहन कर जा सके | वितरण कार्यक्रम में भूपेंद्र धाकड़, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह,नीतू मेहता भटनागर, सुमन राजपाल, डॉ. अमृता टंडन, रितु मेहता, सोनी निहलानी आदि लोग उपस्थित रहे |
विश्व परिवार दिवस पर मजदूरों और जरुरतमंदो को मदद

