राजस्थान से युवा निधि प्रजापति मालदीव में करेंगी को संबोधित

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार Nidhi Prajapati

राज्यपाल कल्याण सिंह जी ने दी निधि प्रजापति को मालदीव जाने की बधाई

राजस्थान की निधि बनो मालदीव में भी: कल्याण सिंह

निधि प्रजापति करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

राजस्थान से एक मात्र युवा निधि प्रजापति मालदीव में करेंगी युवाओं को संबोधित


कोटा। 19 अप्रैल, 2016 हिन्द महासागर में स्थित मालदीव देश में भारत सरकार की और से भारतीय सभ्यता, संस्कृति और युथ योजनाओं का प्रस्तुतीकरण करने के लिए भारत से 45 युवाओँ का दल मालदीव में 22 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने युथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भेजा जायेगा जिसमें राजस्थान से चयनित एक मात्र युवा , सोसाइटी हैज ईव की अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेहरू युवा केंद्र की एन वाई सी और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता निधि प्रजापति को कोटा प्रवास पर पधारे राजस्थान के राज्यपाल ने बधाई देते हुए विदाई दी राज्यपाल जी को व्यक्तिगत परिचय प्राप्त करने को बाद जब यह पता लगा की निधि प्रजापति वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय से स्टडी ऑफ़ स्ट्रेस अमंग कोचिंग स्टूडेंट्स इन रिलेशन टू देयर एकेडेमिक अचिवीमेंट एंड सैकोजेनिक वैरिएबलपर शोध कर रही है तो उनहोंने कहा युवाओं को शोध करना करना चाहिए और समाज की समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कोटा में बच्चों के द्वारा की जाने वाली आत्म हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की माँ बाप को बच्चों को कोटा भेजने से पहले उनकी काउन्सलिंग करनी चाहिए और उन्हें किसी भी प्रकार के मानसिक या मनोवैज्ञानिक दबाव से दूर रखना चाहिए यह भारत सरकार का अब तक पहला प्रतिनिधि मंडल होगा जो मालदीव में अपनी प्रस्तुति देगा इससे पूर्व में जापान, श्रीलंका, साउथ कोरिया, रशिया के साथ ही युथ एक्सचेंज कार्यक्रम हुए है। निधि प्रजापति वहा राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगी और देश निर्माण में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी इसके साथ ही राजस्थान में उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की संशिप्त विवरण प्रस्तुत किया जायेगा जिसमे महिला सशक्तिकरण और मेंसुरेशन हाइजीन पर विशेष प्रेसेंटेशन होगी। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Press Note 19 -4-16.docx

Share