-
मालदीव में सराहा गया राजस्थानी लोक नृत्य : निधि प्रजापति
-
भारतीय उच्चायुक्त अखिलेश मिश्रा को रास आई राजस्थानी हस्तशिल्प कला: निधि प्रजापति
-
कोचिंग के बच्चों में बड़ रहा तनाव राष्ट्र के लिए अच्छा नहीं: अखिलेश मिश्रा
-
मालदीव में दिखी राजस्थानी संस्कृति
-
मालदीव के समान भारत को भी युवाओं को सरकार में व्यापक स्थान देना चाहिए |
कोटा | 3 मई, 2016 | जीवन की सत्यता देखे तो बिना आपसी प्रेमभाव, स्नेह, प्रेम, सहयोग, समर्पण और मैत्री के जीवन की डगर पार करना अत्यंत कठिन है और इसी परिकल्पना के साथ राष्ट्रहित को देखते हुए भारत विश्व के तमाम देशों के साथ सहयोग – मैत्री सम्बन्ध स्थापित कर रहे है ताकि भारत का पडोसी और अन्य राष्ट्रों के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, तकनीकी, अध्यात्मिक आदान – प्रदान हो सके |
इसी उद्देश्य के साथ भारत के 29 राज्यों के 45 युवाओं का दल मालदीव में 22 से 30 अप्रैल तक आयोजित हुए भारत –मालदीव मैत्री कार्यक्रम – युथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने गए | जिसमें राजस्थान की एक मात्र प्रतिनिधि और सोसाइटी हैज ईव की ट्रस्टी निधि प्रजापति को राजस्थान के लोक नृत्य की प्रस्तुति की जिम्मेदारी दी गई जिसके अंतर्गत तेहराताली, भवाई, कालबेलियाँ, गोरबंद की प्रस्तुति दी गई जिसे सभी से सराहा | कार्यक्रम के बारे विस्तृत से बताते हुए निधि प्रजापति ने बताया की भारत के समान ही स्वागत परंपरा का अनुसरण करते हुए इब्राहिम नासिर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर माले की सांस्कृतिक प्रभुसत्ता से परिपूर्ण स्वागत किया गया जिसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का मालदीव सरकार के परफोर्मिंग आर्ट्स के प्रमुख श्री उमर जाहिर, प्रोटोकॉल अधिकारी श्री फ्रांसिस राज शेखर और श्री प्रसाद जी ने अपने सहयोगियों के साथ आर्किड की माला पहना कर स्वागत किया तत्पश्चात हुलुमाले में समंदर किनारे होटल पिक्यूलियट में सभी का परंपरागत रूप से विद्यालयी विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर सम्मानस्वरूप स्क्रोल और नारियल पानी भेट कर स्वागत किया |
आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने और मालदीव – भारत की सांस्कृतिक आदान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित युथ एक्सचेंज कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 22 अप्रैल को होटल जेन बॉल रूम में दोनों देशों के राष्ट्रीय गान के साथ हुआ जहाँ भारतीय उच्चायोग के उच्चायुक्त अखिलेश मिश्रा जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा की भारतीयों को मालदीव की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर अपने साथ ले जानी चाहिए क्योकि मालदीव में युवा देश का प्रतिनिधित्व करता राजनीति से लेकर धर्म तक सभी में युवाओं की सक्रीय भागीदारी रहती है | उच्चायुक्त अखिलेश मिश्रा जी को व्यक्तिगत परिचय प्राप्त करने को बाद जब यह पता लगा की निधि प्रजापति ‘ए स्टडी आफ स्ट्रेस अमंग कोचिंग स्टूडेंट्स इन रिलेशन टू देयर एकेडेमिक अचिवीमेंट एंड सैकोजेनिक वैरिएबल‘ पर शोध कर रही है तो उन्होंने भी कोटा में बच्चों के द्वारा की जाने वाली आत्म हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की यह राष्ट्र के लिए बेहद चिंता जनक बात है | माँ बाप को बच्चों को कोटा भेजने से पहले उनकी काउन्सलिंग करनी चाहिए और उन्हें किसी भी प्रकार के दबाव से दूर रखना चाहिए। कोचिंग संस्थानों को भी बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार बनाते हुए तनावमुक्त वातावरण में शिक्षा देनी चाहिए केवल पैसा कमाना ही मकसद नहीं होना चाहिए|
खेल मंत्रालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अब्दुल रज्ज़ाक जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवाओं को सामाजिक कार्यों से सक्रीय सरोकारों रखना चाहिए और सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में अपना योगदान देना चाहिए| समाज, देश में परिवर्तन लाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए | युवाओं की तरुणाई ही देश को सशक्त आधार प्रदान कर सकती है |
श्री शाह स्माइल, युवा और खेल मंत्रालय के डिप्टी मिनिस्टर ने मालदीव के प्रशासन पर प्रकाश डालते हुए कहा की मालदीव की जनसंख्या छोटी ही सही पर हम भारत से सोशल मीडिया पब्लिसिटी में कही आगे है क्योंकि भौगोलिक परिस्तिथि के सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया से ज्यादा सफल है | सांस्कृतिक और भौगोलिक मंच पर भले ही दोनों देशों में विभिन्नताएं हो परन्तु आन्तरिक समझ और दोस्ती दोनों देशों की अतुलनीय है | दोनों ही देश सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक संस्कृति में एक दूसरे सहयोगी है | युवा जनसंख्या की द्रष्टि से भी देखा जाए तो भारत के समान 65-35% युवा है | 23 अप्रैल को यूथ फोरम 2016 का आयोजन फेकल्टी ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिस्म स्टडीज (FHTS) में किया गया जिसमें विभिन्न विषयों पर मालदीव सरकार के प्रतिनिधियों और एन.जी.ओ. के द्वारा प्रस्तुति दी गई | मालदीव के सरकारी तंत्र में सर्वोच्चय पद पर राष्ट्रपति का होता है उसके बाद उप राष्ट्रपति, केन्द्रीय मंत्री, एम.पी.,काउन्सलर होते है जो जनता का प्रतिनिधित्व करते है | मालदीव की सरकार युवाओं की सरकार है | मालदीव में 32% जनसंख्या युवाओं की है और 52% युवा मतदाता है 35% यूथ पार्टी पॉलिटिक्स में सम्मिलित है | 25% राजनैतिक मंत्रीगण युवा है जिनमें 35 में से 9 एम.पी. 35 साल से नीचे की उमर के है और 85 में से 43 मंत्री 45 की उमर के नीचे है | मालदीव में महिलाओं की स्थिति बहुत सशक्त है | आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक हर क्षेत्र में महिलायें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है| अगर आकड़ों की तरफ नजर डाले तो पता चलता है की 45% महिलाएं मालदीव की कार्यरत है |वही 38% महिलाएं औपचारिक क्षेत्र में कार्य कर रही है | प्रशासन और व्यवस्था यानि सिविल सर्विसस में 53% महिलाओं की भागी दारी है | 38% महिलाएं शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है तो वही 22% महिलायें चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है| 68% महिलायें अनौपचारिक रूप से बिना किसी लोन योजना के अपना लघु उद्योग चला रहा है | मालदीव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर ही आधारित है यही इसकी रीड की हड्डी है इसीलिए यहाँ पर पर्यटन को व्यवसाय की द्रष्टि से सर्वोच्चय प्राथमिकता पर रखा गया है|वर्तमान में यहाँ 112 रिसॉर्ट्स, 360 गेस्टहाउस, 10 होटल, 128 सफारी, 34105 बेड सुविधा के साथ उपलप्ध है| 2015 में यहाँ 1234248 पर्यटक आये | पर्यावरण– हरियाली की महत्ता को समझते हुए, मालदीव को ग्रीनहाउस इफ़ेक्ट से बचाने के लिए और प्रदूषण को कम करने के लिए एच. डी.सी. की तरफ से अप्राकृतिक द्वीप पर पौधरोपण का आयोजन किया गया जिसमें सभी के द्वारा एक–एक पौधा लगाया | समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय उच्चायोग के उच्चायुक्त श्री अखिलेश मिश्रा, माफंनु धेकुनु क्षेत्र के एम.पी., डायरेक्टर बिज़नेस डेवलपमेंट, डिप्टी मिनिस्टर ह्यूमन रिसोर्स के अब्दुल्ल रिफू और युवा और खेल मंत्रालय के डिप्टी मिनिस्टर एच. इ. नैफ शोकत को जब राजस्थान के हस्तशिल्पियों के द्वारा निर्मित उपहार दिए गए तो उनहोंने राजस्थानी शिल्प की प्रशंसा की |
- तेहराताली, भवाई, कालबेलियाँ, गोरबंद



