प्रेस विज्ञप्ति
-
पॉलीथिन पर्यावरण की सबसे बड़ी दुश्मन है |
-
पॉलीथिन की थैली सब्जी को जहर बनाती है |
-
पॉलीथिन लेकर दी कागज कि थैलियाँ |
कोटा | 4 जून, 2016 | पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन प्लास्टिक और पॉलीथिन है और जब तक वातावरण में प्लास्टिक और पॉलीथिन है तब तक पर्यावरण को स्वच्छ नहीं बनाया नहीं जा सकता | इसीलिए विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सोसाइटी हैज ईव एंड वीमेन वेलफेयर ओर्ग्नाइजेशन ऑफ़ वर्ल्ड के द्वारा विज्ञान नगर सब्जीमंडी में सब्जी वालों से उनकी पॉलीथिन लेकर उन्हें कागज की थैलियाँ दी गई तथा उनसे अनुरोध किया गया की वे पॉलीथिन में समान न दे और वहां आने वाली महिलाओं को भी अपना थैला लाने को कहे | इस जाग्रति कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारंभ में तो दुकानदारों और वहां उपस्थित महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा परन्तु जब ट्रस्ट के पदाधिकारियों निधि प्रजापति, डॉ. पायल उपाध्याय, सविता सिंह. नीतू मेहता, रीना खंडेलवाल, हर्षिता भटनागर , पियूष भटनागर, गौरव भटनागर, महेंद्र महेश्वरी, खुशबू ने बताया की उनकी वजह से किसी जान जा सकती है, वो लोग के खाने को जहरीला बना रहे है, उनकी दी गई पॉलीथिन को खा कर गाय मर जाती तो सभी ने बात मान ली | साथ ही वहां उपस्थित सभी महिलाओं से सदैव बाजार जाते समय कपड़े के बैग और थैले ले जाने के लिए प्रेरित किया गया | इस दौरान एम.एल. चावला सब्जी वाले से भी साक्षात्कार हुआ जो स्वयं अपने घर से कागज की थैली बनाकर लाते है |
धन्यवाद
संपादक महोदय निधि प्रजापति
सादर प्रकाशार्थ प्रेषित अध्यक्ष सोसाइटी हैज ईव (शी)
- विश्व पर्यावरण दिवस ‘2016



