महिला की मुस्कान प्रदर्शनी का उद्घाटन
तीन दिनों तक कला दीर्घा में खिलखिलाएगी महिलायें
कोटा |19 जून 2016| महिला समाज का एक ऐसा अभिन्न अंग है जिसके बिना समाज की कल्पना अधूरी है | वह उत्साह, प्रसन्नता, खुशी, त्याग, समर्पण, स्नेह वात्सल्य, दया की मूरत होती है |एक ऐसा स्वरुप होती है जिसे देखकर सभी के चेहरें पर मुस्कान आ जाती है क्योंकि चाहे कितनी ही कठिन परिस्थितियां क्यों ना हो वो सदैव मुस्कराती रहती है चाहे ऑफिस, घर का कितना ही काम क्यों न हो, कितनी ही थकान क्यों न रहे फिर भी परिवार के लिए 24 घंटे मुस्कुराती है | महिला के इसी अदिव्तीय स्वरुप को सम्मान देने के लिए जो सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट ने पहली वर्षगाठ के उपलक्ष में महिला की मुस्कान फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसका उद्घाटन 19 जून को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राज परिवार की युवरानी कल्पना देवी और विशिष्ट अतिथि कोटा की बेटी बचाओ, बेटी पढाओं की ब्रांड एम्बेसडर आस्था सक्सेना ने किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ट्रस्ट अध्यक्ष निधि प्रजापति ने बताया की इस प्रदर्शनी में महिलाओं की भिन्न–भिन्न अवसर पर उनके मन की भावनाएं उनकी मुस्कान के रूप में प्रदर्शित की गई जिसमें शाही मुस्कान, गर्भावस्था के दौरान नए जीवन को दुनिया में लाने की खुशी, शादी के समय घबराहट और नए जीवन में प्रवेश की खुशी, आजादी की खुशी, प्रस्तुति की खुशी, आत्मविश्वास की मुस्कान, कुछ पाने की खुशी, आम रास्तें पर जीवन व्यतीत करने वाली लड़कियों की विपरीत परिस्तिथियों में उन्मुक्त मुस्कान आदि मुस्कान देखने को मिलेगी जो विपरीत परिस्तिथियों में भी समाज में खुशहाली और प्रसन्नता फैलाती है और सभी को खुश रहने की प्रेरणा देती है | प्रदर्शनी के लिए 500 छायाचित्र प्राप्त हुए थे जिसमे से केवल 150 छायाचित्र लगे है | प्रदर्शनी में राजनैतिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक, अध्यात्मिक, कानूनविद, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा आदि क्षेत्रों की 8 देशों श्रीलंका, पाकिस्तान, साऊथ अफ्रीका, रशिया, मलेशिया, डेनमार्क, मालदीव, अमेरिका और 16 राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगना, हरियाणा, झारखण्ड, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटका, पंजाब, मणिपुर, दिल्ली, गुजरात, ओडिशा की महिलाओं के साथ कोटा की महिलाओं और लड़कियों की मुस्कान को प्रदर्शित किया गया है |
इस अवसर पर सोसाइटी हैज ईव और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ़ वर्ल्ड के द्वारा आगामी एक जुलाई से हाडौती में मासिक धर्म से सम्बंधित आडम्बरों और मिथ्यों को दूर करने के लिए तैयार किया गये शपथ पत्र का विमोचन भी किया गया और शपथ भी ली गई की हम महिलायें समाज में इसे किसी बीमारी या समस्या के रूप में नहीं अपितु एक वरदान के रूप में देखेंगे और किसी भी प्रकार के आडम्बर में विश्वास नहीं करेंगे | ट्रस्ट की सचिव रूचि व्यास, रीना खंडेलवाल ने बताया की हाडौती की सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में वर्कशॉप लगाई जाएगी जिसमें लड़कियों को बताया जायेगा की ये एक प्राकर्तिक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है जो की एक वरदान है लड़कियों के लिए | इस दौरान नीतू मेहता, सविता सिंह उपस्थित रही | कार्यक्रम का संचालन नेहा अवस्थी ने किया |
- महिला की मुस्कान प्रदर्शनी


