प्रेस विज्ञप्ति
-
महिला की मुस्कान फोटोग्राफी प्रदर्शनी का काव्य प्रतियोगिता के साथ समापन
-
कविता प्रतियोगिता में नेहा अवस्थी और फोटोग्राफी में आकाश गौतम ने बजी मारी
कोटा |21 जून 2016| सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट की पहली वर्षगाठ के उपलक्ष में 19 से 21 जून तक कला दीर्घा में आयोजित हुई ‘महिला की मुस्कान’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी का समापन 21 जून को किया गया | ट्रस्ट की अध्यक्ष निधि प्रजापति ने बताया की गत तीन दिनों के दौरान सैकड़ो दर्शकों ने प्रदर्शनी को सराहा और बहुमूल्य सुझाव भी दिए जिन पर आगामी प्रदर्शनी पर विशेष ध्यान दिया जायेगा | समापन समरोह के अंतर्गत काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके निर्णायक गण ख्याति प्राप्त कवि डॉ. अतुल चतुर्वेदी जी और जे. डी. बी. महाविद्यालय की व्याख्याता व कवियत्री डॉ. उषा झा जी और मुख्य अतिथि मेहताब एंड संस की निदेशक जगप्रीत कौर रही | कविता में प्रथम नेहा अवस्थी , द्वितीय ललिता शर्मा और तृतीय एकता शर्मा रही | कार्यक्रम के अंत में तीन माह पूर्व जिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता की घोषणा की गई थी उसके अंतर्गत आकाश गौतम को मेगा पुरस्कार म्यूजिक सिस्टम और हर्षित जोशी को प्रथम पुरस्कार स्वरुप दिया गया | डॉ. अतुल चतुर्वेदी जी ने कहा की समाज में महिला को अपने दबे हुए आवरण से बाहर आना चाहिए उन्होंने महिला के वर्तमान स्वरुप पर काव्यात्मक प्रस्तुति भी दी | इस अवसर हर्षिता भटनागर, महेंद्र मोहन, अमित सूद, पायल उपाध्याय, सविता सिंह, सुरभि राठौर, पीयूष भटनागर, गौरव भटनागर, अल्का राठौर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन रीना खंडेलवाल ने किया |
सादर प्रकाशार्थ प्रेषित
संपादक महोदय
अध्यक्ष
निधि प्रजापति
8107770920
- फोटोग्राफी प्रदर्शनी


