प्लास्टिक की बोतल से बनाओं घर का गार्डन

बोतल गार्डन

प्रेस विज्ञप्ति

  • प्लास्टिक की बोतल से बनाओं घर का गार्डन

  • वेस्ट बोतल में उगे पौधों से सजेगा आश्रय भवन

  • रंग बिरंगी बोतलों में बनेगा गार्डन

कोटा | 15 जुलाई, 2016 | घर, बाहर, सार्वजनिक स्थानों पर पाई जाने वाली प्लास्टिक की बोतलों को पुन: उपयोग में लेकर उससे अनेक उपयोगी वस्तुएं बनाई जा सकती है | उनका एक सर्वोत्तम प्रयोग बोतल गार्डन बनाकर उन क्षेत्रों में किया जा सकता है जहाँ पर पेड़ लगाने की जगह नहीं होती है | आमतौर पर बच्चों को पौधे लगाने का शौक रहता है परन्तु गमले के आभाव में वे ऐसा नहीं कर पाते है इसीलिए सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशल ट्रस्ट के द्वारा श्री करनी नगर विकास समिति में वहा आवासित छात्राओं को बोतल में पौधा लगाना सिखाया गया | ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बच्चों को बताया की जिस तरह हमें हर इंसान कपड़ों गहनों में अच्छा लगता है वैसे ही धरती भी पेड़ों से अच्छी लगती है यही इसका श्रृंगार है और हमें धरती माँ के गहने और वस्त्र रूपी पेड़ों को कभी नहीं काटना चाहिए | धरती हमारी माता है और हमें हमारी माता को सदैव सुन्दर बनाये रखना है | वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड की स्टेट अध्यक्ष डॉ. पायल उपाध्याय और राष्ट्रीय सचिव सविता सिंह ने बच्चों को पेड़ों के महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा की पेड़ों से ही हम जीवित है अगर पेड़ न हो तो हम भी जीवित नहीं रह सकते क्योंकि पेड़ ही एक मात्र धरती पर ऑक्सीजन का स्त्रोत है | बोतल गार्डन प्रोजेक्ट की डायरेक्टर कविता परिहार ने लड़कियों को वेस्ट बोतलों में पेंटिंग करना सिखाया फिर कैसे बीज बो कर पेड़ लगा सकते है उसकी वर्कशॉप कराई | इस दौरान संस्था की संयोजिका श्रीमती प्रसन्ना भंडारी जी कहा की बच्चों को ऐसी कला और वेस्ट सामानों से उत्तम चीजे बनाना समय समय पर सिखाना चाहिए इससे बेकार पड़ी वस्तुओं का सदुपयोग हो जाता, बच्चियों को हाथ का हुनर मिलता है और घर भी सुन्दर बन जाता है |

धन्यवाद

संपादक महोदय निधि प्रजापति

सादर प्रकाशार्थ प्रेषित अध्यक्ष सोसाइटी हैज ईव (शी)

Press Note 15-7-16.docx

Share