प्रेस विज्ञप्ति
“ग्रीन ट्रिब्यूट टू कलाम”
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सर्वधर्म सम्भाव की मिसाल थे
प्रतिवर्ष एक कल्पवृक्ष लगाकर किया जायेगा धरती को पवित्र |
कोटा | 27 जुलाई, 2016 | हाउस ऑफ कलाम के आव्हान पर डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की प्रथम पूण्यतिथि पर सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट, यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड के संयुक्त तत्वाधान में बारां रोड स्थित बोरखंडी में पूरे विश्व में एक करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य उनकी उम्र के अनुरूप 84 पौधे लगाए गए जिसमें कलाम जी के व्यक्तित्व को सार्थक करता हुआ एक कल्प वृक्ष भी लगाया गया | हाउस ऑफ कलाम की सदस्या निधि प्रजापति ने बताया की भारत में कल्पवृक्ष बहुत मुश्किल से पाया जाता है तथा ये पेड़ भी वे जब भारत का प्रतिनिधित्व करने श्रीलंका गई थी वहा से लेकर आई थी | कल्पवृक्ष का महत्त्व हिंदु, बौद्ध, जैन धर्म में विशेष है | हाउस ऑफ कलाम के उद्देश्य को पूरा करने के लिए ही कोटा के विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं से भी आग्रह किया गया था की वे भी इस मिशन में साथ दे जिसके परिणाम स्वरुप आर्ट ऑफ लिविंग वीमन ग्रुप, कर्म छाया फाउंडेशन, सैंट जोसफ हाई–टेक गुरुकुल, सर्वोदय पैरामाउन्ट स्कूल, मदर टेरेसा स्कूल, मनु पब्लिक स्कूल, स्काउट एंड गाइड आदि के द्वारा पौधे लगाये गए तथा अब सभी के फोटो को हाउस ऑफ कलाम में भेजा जायेगा | वृक्षारोपण के मुख्यअतिथि डॉ. एल.के.दाधीच ने कल्पवृक्ष की विशेषताओं को बताते हुए कहा की कल्पवृक्ष की उत्पत्ति पौराणिक काल में समुद्र मंथन से हुई थी जो अदित्य, दुर्लभ, मनुष्य की सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला और जीवन में सुख–समृद्धि लाने वाला होता है तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम भी उन्हीं गुणों से परिपूर्ण थे उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित करके भारत को मिसाइल के क्षेत्र में सुपरपावर प्रदान दी | अध्यक्षता कर रहे यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र माहेश्वरी ने बताया की अब प्रतिवर्ष कलाम जी पूण्यतिथि पर एक कल्पवृक्ष लगाया जायेगा तथा उनके जन्मदिन पर चन्दन के पेड़ लगाये जायेंगे |विशिष्ट अतिथि स्काउट एंड गाइड के नोडल ऑफिसर यज्ञदत्त हाडा ने वहा उपस्थित ग्राम वासियों को पेड़ लगाने के बाद उनकी रखरखाव के बारे में जानकारी दी | इस अवसर पर नीतू मेहता, रीना खंडेलवाल, अनु जोशी, सिद्धि भटनागर, साँची, अभिषेक, रवि शर्मा, नेतेश पारीक, सोनिया सेठी, संगीता माहेश्वरी, उत्पल राजोरिया आदि सदस्य गण उपस्थित रहे |
धन्यवाद
संपादक महोदय निधि प्रजापति
सादर प्रकाशार्थ प्रेषित अध्यक्ष सोसाइटी हैज ईव (शी)
- वृक्षारोपण


