· प्रभुजियों के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे।
· विशेष आवश्यकता वालों के साथ दोस्ती करना ही सच्चा फ्रेंडशिप डे है।
कोटा। 7 अगस्त, 2016। ईश्वर ने मनुष्य को सभी रिश्ते जन्म से दिए है जो समय के साथ साथ एवं परिस्तिथिवश दूर हो जाते है परंतु दोस्ती ईश्वर के द्वारा जन्म के बाद दिया एक ऐसा रिश्ता होता है जो जीवन भर साथ देता है चाहे परिस्थिति कैसी भी हो। अतः अगस्त माह के पहले रविवार को आने वाले दोस्ती के पर्व को मनाने के लिए सोसाइटी हैज ईव की टीम नान्ता स्थित अपना घर में आवासित प्रभुजियों (मानसिक विमंदित) से मिलने पहुची। इस अवसर पर ट्रस्टी निधि प्रजापति और गुरु प्रेरणा सेवा समिति की अध्यक्षा पूजा अग्रवाल ने बताया की दोस्तों के साथ तो हमेशा रहते है पर विशेष आवश्यकता वालों को अपना दोस्त बनाना और उनके साथ जीवन भर का रिश्ता निभाने की कसम खाना ही वास्तविक फ्रेंडशिप डे मनाना है । जब वहां उपस्थित सभी प्रभुजियों को जब फ्रेंडशिप बैंड के रूप में मौली बांधा गया और चॉकलेट खिलाई गई तो सभी के चेहरे खिल उठे, गले लगे, कुछ को अपने दोस्तों की याद आ गई और 105 वर्ष की महिला के आँखों से आंसू झलक उठे और आशीर्वाद के लिए हाथ उठ गए। अपना दोस्त मानते हुए अपने दुःख और परेशानी हमारे साथ साँझा किये | इस दौरान कुसुम, आशा, लोकेश, लोचन, हेमंत और नीरज उपस्थित रहे।
With Warm Regards
Nidhi Prajapati
National Youth Awardee
Trustee: Society Has Eve (SHE)
Treasurer: Uni-cultural Trust of India
State Coordinator: National Youth Project
Secretary: Kalpit ‘Ek Prayas’
Member: Sri Karni Nagar Vikas Samiti
Member: Sanskar the Child Care Home
Doctoral Scholar, VMOU, Kota.
Mob. +918107770920, +918955995769
e-mail id: nidhiedu13
www.societyhaseve.com
- फ्रेंडशिप डे



